BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

डी.ए.वी पब्लिक स्कूल कथोन लडभडोल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह “आरोहण” आयोजित किया गया।


लडभडोल, (मिंटू शर्मा) 25 दिसम्बर:  डी.ए.वी पब्लिक स्कूल कथोन लडभडोल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह “आरोहण” आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत एस.डी.एम , ओ.पी ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने  दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रिंस ठाकुर ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए .जिसमें बच्चों द्वारा वृद्धाश्रम नाटक, मोबाइल फोन की बुराइयों पर आधारित नाटक  इत्यादि की सुन्दर प्रस्तुति दी। मुख्यातिथि ने  बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की खूब सराहना करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ , विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना भी अति आवश्यक है। इससे बच्चे अन्य गतिविधियों में भी निपुण होते हैं और बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। मुख्यातिथि द्वारा स्कूली बच्चों को अपनी ओर से 5101/- रु की राशि प्रदान की गई। पाठशाला के प्रधानाचार्य प्रिंस ठाकुर ने कहा कि यह पाठशाला बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। उन्होंने पाठशाला की अन्य गतिविधियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद संजीव शर्मा, प्रिंसिपल डी.ए.वी पब्लिक स्कूल ग्रोह संजीव ठाकुर, प्रिंसिपल डी.ए.वी पब्लिक स्कूल संजय ठाकुर, रिटायर्ड एस.डी.ओ प्रताप चौहान, अभिभावक व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।




Comments