BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन


 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग व नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने दोनों प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। इस प्रदर्शनी के द्वारा उन्होंने सड़क सुरक्षा से सम्बंधित विभिन्न पहलुओं को शामिल किया । सभी प्रतिभागियों ने निर्णायक मण्डल द्वारा पूछे गए सम्बन्धित सवालों का भी जबाव देते हुए सड़क सुरक्षा जागरूकता पर अपना पक्ष रखा। पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत बनिता, प्रिया व स्वाति ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में स्वाति, बनिता व सूजल भारती ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ अमित कौड़ा ने बताया कि वास्तव में विद्यार्थियों की भागीदारी व सहयोग से ही सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की सफलता सुनिश्चित हो पाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने कहा कि हमें सड़क नियमों का पालन करते हुए अपने व दूसरों के बहुमूल्य जीवन को बचाने का प्रयास करना चाहिए । उन्होंने सभी प्रतिभागियों व विजेताओं सहित सड़क सुरक्षा क्लब को सफल आयोजन के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

Comments