BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दुखद समाचार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में सेवारत पीटीआई की हृदय गति रुकने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।




 लडभड़ोल:- क्षेत्र की ग्राम पंचायत खडिहार के गांव ठारा के रहने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह में सेवारत पीटीआई की हृदय गति रुकने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।जानकारी के अनुसार हंसराज 42 वर्षीय शुक्रवार सुबह के समय ड्यूटी को तैयार होकर स्कूल जा रहा था तो अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजनों द्वारा उसे निजी गाड़ी के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा ले जाया गया।जैसे ही व्यक्ति को पीएचसी लांगणा में इलाज के लिए पहुंचाया तो डॉक्टरों द्वारा उपचार करते ही व्यक्ति ने ईलाज के दौरान अचानक दम तोड दिया।ड्यूटी पर तैनात बीएमओ लडभड़ोल डॉक्टर ऐके सिंह ने बताया कि व्यक्ति को परिजनों द्वारा पीएचसी लांगणा लाया गया जहां इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तुलाह के प्रधानाचार्य प्रवीण गुलेरिया ने स्कूल में कार्यरत पीटीआई हंसराज के हृदय गति रुकने से मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि पूरेस्ट आपने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

 

Comments