BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

मकरीडी में भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने सरकारी संस्थानों को बंद किए जाने के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान



जोगिंदरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने बुधवार को उपतहसील मकरीडी में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित और स्थानीय लोगों के साथ सरकारी संस्थानों को बंद किए जाने के विरोध में जोगिन्दरनगर मंडल स्तरीय हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया,और कांग्रेस सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी भी की गई।जोगिन्दरनगर भाजपा विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार का तानाशाही रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा समूचे हिमाचल में 600 से अधिक सरकारी संस्थानों को बंद किए जाने के विरोध में जोगिंदर नगर में मंडल स्तरीय हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।उन्होंने कहा कि आम जनमानस की सुविधाओं को छीनना कांग्रेस का इतिहास रहा है, और यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी उसी के नक्शे कदम पर चल रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अगर इन्हें डिनोटिफाई संस्थानों को बहाल नहीं करती है,तो लगातार इसका कड़ा विरोध प्रदेश भाजपा सरकार करती रहेगी।









 

Comments