BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो💐 लड़ भड़ोल के प्रसिद्ध स्कूल पाइनग्रोव की छात्रा ने पास की सैनिक स्कूल परीक्षा


लड़ भड़ोल के प्रसिद्ध स्कूल पाइनग्रोव की छात्रा ने पास की सैनिक स्कूल परीक्षा

हर वर्ष की तरह इस बार भी  पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल लड़ भड़ोल के विद्यार्थिओं ने आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा मे सराहनीय प्रदर्शन किया है। छात्रा सेजल ठाकुर
ने परीक्षा को उत्तीर्ण किया है।
सेजल ने इसका श्रेय माता पिता , स्कूल प्रबंधक बलवंत ठाकुर, प्रधानाचार्य रवि ठाकुर व अपने अध्यापकों के मार्गदर्शन व मेह्नत् को दिया है। पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल से हर वर्ष विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण करते आ रहे है। स्कूल निदेशक बलवंत ठाकुर ने बताया कि हमारा स्कूल लगातार बच्चों को  राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल , सैनिक स्कूल व
नवोदय स्कूल जैसे भारत सरकार के प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए बच्चों को तैयार कर रहा है जिसका परिणाम पिछले 4 वर्षों से लगातार हर वर्ष देखने को मिल रहा है। इसके साथ साथ स्कूल का बहुत बड़ा मैदान होने पर वहां इन्ही संस्थानों से सम्बंधित फिजिकल तैयारी भी हमारा स्कूल निरंतर करवाता है ।
पाइनग्रोव स्कूल ने  सभी विद्यार्थिओं व अभिभावकों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

 

Comments