BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल क्षेत्र के साथ लगते गांव में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने मामलें में,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

लडभड़ोल क्षेत्र के साथ लगते गांव में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म करने मामलें में,आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।युवक आरोपी को वीरवार को दोपहर बाद 3 बजे जोगिंदरनगर कोर्ट में जोगिन्दरनगर पुलिस द्वारा पेश किया गया है,और कोर्ट द्वारा उसे 3 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल करने में पुलिस ने सफलता हासिल की है।आपको बता दे कि बीते बुधवार को विवाहिता ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में शिकायत दर्ज करवाई थीं।विवाहित महिला ने शिकायत में 22 वर्षीय युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया था।जिसमें विवाहित महिला ने कहा कि जब वह घर में अकेली थी,और और उसकी सास मायके गई हुई थी,और इस दौरान बीते रविवार को जब वह घर में अकेली थी तो करीब रात 10:00 बजे युवक द्वारा उसे धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।जिस पर पुलिस ने कार्यवाही अमल में लाते हुए मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया और जोगिन्दरनगर कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट द्वारा 29 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Comments