BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आज दाखिल हुए सात नामांकन पत्र


 जोगिन्दर नगर, 22 अक्तूबर-हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 के लिए जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आज कुल सात लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से आज कुल सात लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जिनमें प्रकाश प्रेम कुमार (60 वर्ष) सुपुत्र प्रेम कुमार गांव व डाकखाना गोलवां तहसील लडभड़ोल ने भारतीय जनता पार्टी, ठाकुर सुरेन्द्र पाल (62 वर्ष) सुपुत्र भाग सिंह ठाकुर गांव व डाकखाना मझारनु तहसील जोगिन्दर नगर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी तथा कमल कांत (48 वर्ष) सुपुत्र योगेन्द्र पाल गांव झलवाण डाकखाना जलपेहड तहसील जोगिन्दर नगर ने बतौर आजाद उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।
इसी तरह बतौर निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह ठाकुर (64 वर्ष) सुपुत्र संत सिंह ठाकुर गांव गदियाड़ा डाकघर ठारा उपतहसील मकरीड़ी , कुलभूषण ठाकुर (42 वर्ष) सुपुत्र रणजीत सिंह गांव घटोड डाकखाना ऊटपुर तहसील लड भड़ोल, बाबा लाल गिरी (74 वर्ष) सुपुत्र महन्त संतानंद गिरी गांव दलेड डाकखाना बल्ह क्वार तहसील लडभड़ोल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसी तरह मेहर चंद (67 वर्ष) सुपुत्र कालू राम गाँव भराडपट्ट डाकखाना बसोना तहसील लडभड़ोल ने भी बतौर आजाद प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र भरा है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 22 अक्तूबर को चुतुर्थ शनिवार तथा 23 व 24 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश के चलते नामांकन पत्र दाखिल नहीं हो सकेंगे जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 25 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते हैं। उन्होने बताया कि 27 अक्तूबर को प्रात: 11 बजे दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 29 अक्तूबर को सायं तीन बजे तक नाम वापिस लिये जा सकते हैं।

 फोटो-एक: प्रकाश प्रेम कुमार


फोटो-दो: ठाकुर सुरेन्द्र पाल


 

फोटो-तीन: कमल कांत
 फोटो-चार: सुरेन्द्र सिंह ठाकुर
 फोटो-पांच: कुलभूषण ठाकुर
 फोटो-छह: बाबा लाल गिरी
 फोटो-सात: मेहर चंद





Comments