BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

मुख्यमंत्री के 12 सितम्बर को जोगिन्दर नगर प्रवास बारे समीक्षा बैठक आयोजित प्रगतिशील हिमाचल:स्थापना के 75 वर्ष के तहत आयोजित होगा समारोह

 

जोगिन्दर नगर, 09 सितम्बर-
आगामी 12 सितम्बर को जोगिन्दर नगर में प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह के सफल आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा की अध्यक्षता में हर्बल गार्डन के सभागार में आयोजित इस बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जंबाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को आगामी 12 सितम्बर को जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रगतिशील हिमाचल:स्थापना के 75 वर्ष समारोह के सफल आयोजन के लिये सभी तैयारियां समय रहते मुकम्मल करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि समारोह में शामिल होने वाले सभी लाभार्थियों की सूची अनुसार उपस्थिति सुनिश्चित बनायें। लाभार्थियों को समारोह स्थल तक लाने व ले जाने के लिये परिवहन की तमाम व्यवस्था कर ली गई है। उन्होने समारोह के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्धारित कार्यों को भी समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये।
5 हजार लाभार्थी बनेंगे समारोह का हिस्सा, 10 विभागों की लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी
प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष समारोह में जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से लगभग विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लगभग 5 हजार लाभार्थी शामिल होंगे। इस दौरान विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिये 10 विभागों जिसमें स्वास्थ्य, बागवानी, कृषि, उद्योग, जलशक्ति, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इत्यादि शामिल हैं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस बीच हिमाचल प्रदेश की अब तक हुई प्रगति पर एक डॉक्युमेंट्री फिल्म भी दिखाई जाएगी।
एसडीएम ने बताया कि समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। उन्होने विभागीय अधिकारियों को विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास बारे भी सभी आवश्यक कदम समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस बीच उन्होंने समारोह स्थल एवं तमाम व्यवस्थाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।
इसके बाद एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ समारोह स्थल का दौरा किया तथा विभिन्न समारोह के लेकर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।
बैठक में उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


 

Comments