BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

सड़क दुर्घटना में दो मासूम बच्चों के सर से उठा मा बाप का साया।

 


लडभड़ोल, 9 जून: लडभड़ोल में बैजनाथ सीयून लडभड़ोल रोड़ में ध्रूण खड्ड में एक आल्टो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से उसमें सवार दंपति की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार लडभड़ोल चौकी में बतौर होमगार्ड तैनात सतीश कुमार और उनकी पत्नी सीमा देवी निवासी रोपा की आल्टो गाड़ी HP29B6538 बुधवार देर शाम दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 250 फ़ीट गहरी खाई में गिर गयी। इस दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। 

 


हालांकि लोगों को घटना का पता वीरवार सुबह लगा। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार अपनी पत्नी के साथ बुधवार को बैजनाथ गए थे। जब देर रात तक पति पत्नी घर नहीं पहुंचे तो बच्चों ने इसकी सूचना रिश्तेदारों को दी। जिसके बाद रिश्तेदारों ने उनकी छानबीन शुरू कर दी तथा पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वीरवार सुबह सीयून के समीप ध्रूण खड्ड में गाड़ी क्षतिग्रस्त हालात में मिली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल में पहुंचकर पति-पत्नी के शवों को कब्जे ले लिया है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की छानबीन कर रही है। बता दें कि मृत दंपति अपने पीछे दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय अर्नव और 6 वर्षीय अवनी के सर से माँ बाप का साया उठ गया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है।

Comments