BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में राजनीति शास्त्र विभाग के द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया.

 

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में राजनीति शास्त्र विभाग के द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया. संविधान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर संजीव कुमार ने की. प्रो. संजीव जी ने महाविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की समस्त संस्थाएं संविधान के अनुसार ही चल रही हैं. अतः हमें भी अपने अधिकारों की जानकारी रखते हुए कर्तव्यों का भलीभांति निर्वाहन करना चाहिए.
कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत द्वारा की गई. तत्पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं की श्रृंखलाओं का आयोजन किया गया. जिसमें भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की पूजा प्रथम, बी. ए. प्रथम वर्ष की भावना द्वितीय, बी. ए. द्वितीय वर्ष की कविता तृतीय स्थान पर रहीं. जबकि पोस्टर मेकिंग में बी.ए. प्रथम वर्ष से साहिल और प्रियांशु संयुक्त संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे जबकि बी. ए.  द्वितीय वर्ष से कविता द्वितीय स्थान और बी.ए. प्रथम वर्ष से ज्योति तृतीय स्थान अर्जित करने में सफल रही. दूसरी ओर मॉडल मेकिंग में बी.ए. प्रथम वर्ष से राधिका और नेहा जबकि बी.ए. द्वितीय वर्ष से पूजा अंकिता और बबीता द्वितीय स्थान तथा बी.ए. तृतीय वर्ष से स्वाति तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रही. कार्यक्रम के कार्यक्रम के अंत में राजनीति शास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रीति द्वारा भारतीय संविधान के विभिन्न पहलुओं और मुख्य रूप से प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डाला गया. इस अवसर पर उनहोंने कहा कि संविधान के बिना राज्य बिना प्राण के शरीर के समान है. अतएव देश के समस्त नागरिकों को संभाव से देखने वाले संविधान के प्रति देशवासियों के मन, सम्मान, समर्पण और सहर्ष अनुपालन का भाव होना नितांत आवश्यक है. इस कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर संजीव के करकमलों से विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान निर्णायक मंडल में डॉ चंचल तथा प्रोफेसर संगीता शामिल रहे. महाविद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक वर्ग के द्वारा भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज की गई. 





Comments