BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

लडभडोल क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन ऊहल तृतीय चरण परियोजना चुल्ला में कार्यरत 29 वर्षीय युवक की सूत्रों के अनुसार अत्यधिक नशा करने से हुई मौत

 

सूत्रों के अनुसार लडभडोल क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन ऊहल तृतीय चरण परियोजना चुल्ला में कार्यरत 29 वर्षीय युवक की अत्यधिक नशा करने से हुई मौत  प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजना में आउटसोर्स परियोजना में बतौर इलेक्ट्रीशियन पद पर कार्यरत मृतक युवक की पहचान निवासी गनई डा घर कोहला ज्वालामुखी कांगड़ा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से युवक शराब का सेवन कर रहा था इसी बीच वह शाम को साथ वाले रूम में गया और उसने शराब पी और उसके साथियों ने खाना दिया तो उसने एक दो निवाले ही खाए और कहने लगा मुझे नशा हो गया है और वह सो गया। बता दें कि मृतक अनिल कुमार की पत्नी ने अनिल के सहयोगी राज कुमार को फोन किया और अनिल के बारे में पूछा और कहा कि वह फोन नहीं उठा रहे हैं जिस पर राजकुमार जिसके रूम में अनिल सोया था वहां पर जाकर अनिल को आवाज लगाई जिस पर जवाब ना मिलने पर राजकुमार ने अनिल को उठाना चाहा तो देखा तो अनिल कुमार मृत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस लडभडोल के मुख्य आरक्षी मौके पर पहुंचे जिसमें प्रारंभिक छानबीन वह बयान गवाही से मामला मृत अनिल कुमार के लगातार तीन-चार दिनों से अत्यधिक पीने के कारण मौत का पाया जा रहा है मामले की पुष्टि करते हुए मुख्य आरक्षी अनिल कुमार ने कहा कि मृतक का शव का पोस्टमार्टम जोगिंदर नगर के अस्पताल में करवाया जा रहा है नतीजा पोस्टमार्टम से मृतक की मौत का पात्र कारण बाद में पता चलेगा।

Comments