BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण होने पर कामगार को मिलेगा 2 लाख का बीमा कवर


 ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण होने पर कामगार को मिलेगा 2 लाख का बीमा कवर

जोगिन्दर नगर में ई-श्रम पोर्टल पंजीकरण को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

जोगिन्दर नगर, 16 नवम्बर-श्रम एवं रोजगार विभाग के माध्यम से जोगिन्दर नगर स्थित पुराने मेला मैदान में ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण बारे जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर मे श्रम निरीक्षक, मुकुंद शर्मा ने ई-श्रम पोर्टल में असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण बारे जानकारी दी।
इस बारे जानकारी देते हुए श्रम निरीक्षक मुकुन्द शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में कार्य कर रहे कामगारों की सामाजिक सुरक्षा के तहत एक पोर्टल लॉन्च किया है। सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ ई-श्रम पोर्टल में पंजीकरण करने पर सभी कामगारों को मिलेगा। मनरेगा, प्रवासी कामगार/मजदूर, ट्रक चालक,  टैक्सी चालक, रेहड़ी-फहड़ी, घरेलू कामगार, छोटे दुकानदार, दुकान में कार्य कर रहे कामगार, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि योजना के पंजीकरण के लिए पात्र हैं।
उन्होने बताया कि  पंजीकरण उन कामगारों का होगा जिनका ईपीएफ़, ईएसआई न कटता हो और वे आयकर न देता हो तथा आयु 16-59 वर्ष के बीच मे हो। ऐसे सभी कामगार स्वयं अथवा लोक-मित्र केंद्र मे निशुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के दौरान आवेदक को आधार कार्ड, बैंक अकाउंट और अपना मोबाइल नंबर पोर्टल पर रजिस्टर करवाना होगा।
जानकारी दी कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण के तहत कामगार को 2 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा तथा आंशिक रूप से दिव्यांग हों तो 1 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा।

इस शिविर के दौरान श्रम निरीक्षक, मुकुन्द शर्मा,व्यापार मण्डल जोगिंदर नगर के प्रधान श्री अजय धरवाल,तथा लोकल दुकानदार, टैक्सी चालक तथा मजदूर मौजूद रहे।  

Comments