BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

बंदर के हमले से बचाव करते पांव फिसल कर दूसरी मंजिल से गिरे बालक की हुई मौत।

 

 लडभड़ोल :- तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में आए दिन बढ़ रहा उत्पाती बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है यह उत्पादी बंदर जहां लोगों के घरों व दुकानों में घुसकर खाद्य वस्तुओं को चट कर रहे हैं और साथ ही अन्य सामान को तोड़फोड़ कर लोगों को नुकसान  पहुंचा रहे हैं। वही ये बंदर राहगीरों स्कूली बच्चों  सहित महिलाओं वह बुजुर्गों पर हमला कर घायल कर रहे हैं क्षेत्र में अभी तक यह बंदर दर्जनों लोगों पर हमला करके घायल कर चुके हैं जिसमें महिलाएं बुजुर्ग स्कूली बच्चे शामिल है ताजा घटनाक्रम में लडभड़ोल के मेन बाजार में सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे एक 11वर्षीय बालक दिव्यांश  शर्मा पुत्र संसार चंद सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे मकान की दूसरी मंजिल के छत पर था तो इस दौरान उस पर अचानक एक बंदर ने हमला करना चाहा और बालक  की ओर भागा तो बालक अपना बचाव करते हुए पांव फिसल कर नीचे गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों द्वारा तुरंत उपचार के लिए उसे लडभड़ोल के सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर मौजूद डॉक्टर पुरंजय भटनागर ने बालक की गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पालमपुर के लिए रेफर कर दिया जहां पर चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार गांव भड़ोल निवासी दिव्यांश शर्मा आयु 11 साल पुत्र संसार चंद जोकि सातवीं कक्षा का छात्र है। लडभड़ोल में सुबह सवेरे हुए इस दर्दनाक हादसे से जहां पूरा बाजार गमगीन है वही  लोगों में  दहशत का माहौल भी है। इस दर्दनाक घटना पर स्थानीय व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र सोनी ने गहरा शोक प्रकट करते हुए बताया कि दुख की इस घड़ी में व्यापार मंडल पीड़ित परिवार के साथ है मृतक बालक के पिता लडभड़ोल बाजार में दुकान करते हैं उन्होंने बताया की बालक की दर्दनाक मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए बाजार 2 घंटे के लिए बंद रखा गया। स्थानीय पुलिस द्वारा इस हादसे का मामला दर्ज कर लिया गया है हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी मृतक बालक के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

 

Comments