BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

अघोषित बिजली कटों से परेशान हो रहे लडभङोल के विद्युत उपभोक्ता! विभाग दे ध्यान!


 लडभडोल:लडभडोल क्षेत्र के लोग बार बार बिजली गुल होने की समस्या से परेशान बार- बार विद्युत सप्लाई बाधित होने से उनके कई कार्यो में बाधा उत्पन्न हो रही है। विद्युत से संबंधित कार्य करने वाले सरकारी दफ्तरों और बैंक संबंधित अधिकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा रहा है साथ ही घर पर रह रहे बुजुर्ग या बीमार व्यक्तियों को तथा आनलाईन शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विद्युत उपमण्डल लडभडोल में चल रही स्टाफ की कमी का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड रहा है। स्थानीय लोगों में विनोद मनोज सनी अश्वनी अंकुश अमित मनीष राहुल अरुण सतीश आदि ने कहा कि लगातार तीन-चार दिनों से विद्युत के अघोषित कटों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने ये भी कहा कि हल्की बारिश होने के बावजूद भी बिजली के अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिसका असर उनके कार्य और स्कूली बच्चों पर ज्यादा बढ़ रहा है।इस बारे में अधिशासी अभियंता राजन गुप्ता ने कहा कि विद्युत विभाग लडभडोल के सहायक अभियंता को लाइनों की मेंटेनेंस करने की दिशा निर्देश दिए गए हैं। और जून माह तक इस समस्या को हल करने के निर्देश उन्हें दिए गए हैं।

 

Comments

Post a Comment