BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के ग्वाला गांव में एक साथ संक्रमण के 10 मामले आने के बाद एसडीएम के आदेश अनुसार वार्ड 5 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन और वार्ड 4 को बफर जोन बनाया!


 लडभडोल(मंडी)!ग्राम पंचायत लडभडोल के गांव ग्वाला में एक साथ 10 मामलें आने के बाद लडभडोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि एसडीएम अमित मैहरा के आदेशानुसार लडभडोल के ग्वाला गांव के वार्ड 5 को माइक्रो कंटेनमेंट जोन और लडभडोल के वार्ड 4 को बफर जोन बनाया गया है उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से निर्देश लागू करते हुए इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया जा रहा है,उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन बनाया गया हैं इन क्षेत्रों में व्यक्तियों का घूमना या वाहन से सवारी करना या यहां वहां घूमना निषेध रहेगा।उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में खान पान  की व्यवस्था अथॉरिटीज होम डिलीवरी के माध्यम से की जाएगी।उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो सेक्शन 188 इंडियन पीनल कोड के तहत कार्यवाही की जाऐगी।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

 

 

Comments