BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

सराहनीय कार्य! नागेश्वर युवक मंडल और महामाया सभा लडभङोल के सदस्यों ने की आज बावड़ियों साफ-सफाई!


लडभड़ोल :- नागेश्वर युवक मंडल व महामाया सभा  लडभडाेल के सदस्यों द्वारा आज स्थानीय बावडियाे की साफ सफाई की गई जिसमें गंदे पानी की निकासी हेतु कार्य किया गया वहीं पीने के पानी के जल स्रोतों को पूरी तरह साफ किया गया। महामाया सभा लडभडाेल के प्रधान विजय कांत शर्मा ने गांव के लोगों से आग्रह किया है कि जब भी कोई सार्वजनिक कार्य हो जिसमें जल स्रोतों की साफ-सफाई रास्तों की साफ-सफाई व अन्य कोई कार्य हो उसे अपना सहयोग बढ़-चढ़कर दें। अगर हम अपने जल स्रोतों को साफ रखेंगे तो हम काेराेना जैसी बीमारी व अन्य बीमारियों से बचकर रहेंगे। इसमे नागेश्वर युवक मंडल के प्रधान चंदन हिमाचली वार्ड मेंबर धर्मचंद महामाया सभा के प्रधान विजय कांत शर्मा विकास उपाध्याय राजेंद्र शर्मा तिलक राज संजय शर्मा विशाल उपाध्याय सुनील शर्मा विकास शर्मा कार्तिक उपाध्याय प्रोफेसर चंचल शर्मा ने अपना पूरा सहयोग दिया। हम नागेश्वर युवक मंडल और महामाया सभा लडभङोल के सदस्यों के इस जनकल्याणकारी कार्य की सराहना करते हैं। धन्यवाद!

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



 

Comments