BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

हिमाचल प्रदेश में अब प्रशासन की मौजूदगी में होंगे शादी-समारोह


 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि तहसीलदार और नायब तहसीलदार की निगरानी में विवाह व अन्य समारोह आयोजित होंगे। इन अधिकारियों को सभी आयोजनों पर प्रतिदिन नजर रखनी होगी।  सीएम ने कहा कि इस संबंध में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ राज्य सरकार कड़ी कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। मुख्यमंत्री  सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिमाचल के सभी अधिकारियों के साथ कोविड प्रबंधों की समीक्षा कर रहे थे।

इसके तहत जिला प्रशासन को अब भीड़ पर नजर रखने के लिए नए निर्देश भी जारी हो गए हैं। इन निर्देशों के तहत अब सभी शादी समारोह प्रशासन की मौजूदगी में आयोजित होंगे। समारोह से एक दिन पहले प्रशासन को आयोजकों की काउंसिलिंग करनी होगी। इसके माध्यम से मेहमानों की सूची सहित सभी 50 लोगों की जानकारी प्रशासन के पास होगी। काउंसिलिंग के दौरान मंडप से लेकर मेहमानों की सीटिंग प्लान पहले ही तैयार करनी होगी। शादियों में मनोरंजन के लिए म्यूजिक सिस्टम चलाया जा सकता है, लेकिन बड़े-बड़े लाउडस्पीकर और डीजे फ्लोर स्थापित नहीं होगा। नए निर्देशों में अब फील्ड अफसरों को रोजाना इन आयोजनों की सूचना देनी होगी। इस सारी व्यवस्था को उपायुक्त अपने जिलों में तुरंत प्रभाव से लागू करेंगे। बताते चलें कि कोविड काल में यह पहला मौका था कि मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों-पुलिस अधीक्षकों-मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के अलावा एसडीएम-तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों और खण्ड विकास अधिकारियों  के साथ बैठक आयोजित की।

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments