BREAKING NEWS:

लडभड़ोल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की कमी से 'बीमार' हुई स्वास्थ्य सेवाएं,रात के समय राम भरोसे मरीज

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)  तहसील क्षेत्र लडभड़ोल का एकमात्र सिविल अस्पताल इन दिनों खुद अपनी बदहाल व्यवस्था पर आंसू बहा रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं, जिसका सबसे बुरा असर रात्रि सेवाओ पर पड़ रहा है। क्षेत्र की 20 पंचायतों की करीब 25 हजार की आबादी के लिए बना यह अस्पताल सुविधाओं को अभाव में केवल एक 'रेफरल यूनिट' बनकर रह गया है। अस्पताल की लचर कार्यप्रणाली उस वक्त उजागर हुई जब शुक्रवार रात 10:30 बजे जिला कांगड़ा के डंडोल निवासी एवं चौबीन वार्ड से जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र राणा अपनी 75 वर्षीय बीमार माता शिवजु देवी को लेकर अस्पताल पहुंचे। उनकी माता को पेट में गंभीर शिकायत थी। लेकिन अस्पताल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था,वहां सिर्फ नर्सिंग स्टाफ तैनात थे। जब उन्होंने डॉक्टर के बारे में पूछा तो स्टाफ ने 'ऑन कॉल' होने की बात कही। जिप सदस्य सुरेंद्र राणा ने अस्पताल की व्यवस्था पर गहरा रोष जताया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 3 डॉक्टर तैनात होने के बावजूद लोगों को रात्रि सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। उन्हो...

लडभङोल के बनान्दर में आर एस एस के स्वयंसेवकों ने मनाया स्थापना दिवस!


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 95 वर्ष पूरे हो गए हैं। विजयदशमी के दिन 1925 को डॉ हेडगेवार  ने आर एस एस की स्थापना की थी इसीलिए हर वर्ष विजयदशमी के दिन संघ अपना स्थापना दिवस मनाता है जिसमें सभी स्वयंसेवक इकट्ठा होकर पथ संचलन करते हैं परंतु कोरोना महामारी के कारण इस बार पथ संचलन खंड स्तर में किया गया लड़भडोल के  बनांदर  में आरएसएस के स्वयंसेवको ने भगवे ध्वज की छाया में पथ संचलन किया तथा आर एस एस की अखंड भारत के निर्माण के किए गए प्रयत्नों को याद किया लड़भडोल खंड के 36 स्वयंसेवकों ने बनांदर में पथ संचलन किया लड भड़ोल खंड के संघ कार्यवाहक करतार सिंह  ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस बार खंड स्तर पर   आर एस एस ने स्थापना दिवस को मनाया तथा शस्त्र पूजा की। LADBHAROLNEWS.COM की तरफ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को स्थापना दिवस की बधाई!




STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments