BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

शादी में नाचता रहा होम क्वारंटाइन किया गया युवक, रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप!


चंबा शहर से सटी ग्राम पंचायत करियां के गांव जुखराड़ी में शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए  पॉजिटिव गए एक युवक ने होम क्वारनटाईन की हिदायतों का पालन ना करके कई लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल दिया है। कोरोना पॉजिटिव युवक की कांटेक्ट व ट्रेवल हिस्ट्री में होम क्वारनटाइन अवधि के द्वारा शादी समारोह में शिरकत करने की बात सामने आई है। नियमों की अवहेलना को लेकर एसडीएम सदर की ओर से युवक के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। शनिवार को उप मंडलीय प्रशासन ने युवक और परिजनों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली और एहतियात के तौर पर करियां के वार्ड नंबर 5 को सील कर दिया गया है। करियां बाजार में युवक के भाई की मौजूदगी के बात सामने आते ही दुकानें भी बंद करवा दी गई हैं। युवक के शादी समारोह में होने की बात सामने आते ही एक निजी पैलेस को भी सील कर दिया गया है और समारोह में शामिल हुए लोगों के सैंपल लेना शुरु कर दिया है। युवक मोहाली से लौटा था और होम क्वारनटाइन में था। 22 जुलाई को युवक का रेंडम सैंपल लिया गया था जो जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक को कोरोना केयर सेंटर बालु शिफ्ट किया गया है। दोपहर बाद एसडीएम सदर शिव प्रताप सिंह ने स्थिती का जायजा लिया। बहरहाल युवक के संक्रमित पाए जाने के बाद चारों और हड़कंप मच गया है। लोगों को इस बात से सबक लेना चाहिए और संक्रमण को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि अपने साथ-साथ आप दूसरों की जान को भी खतरे में डाल सकते हैं यदि आपको संक्रमण हो जाता है इसलिए सावधानी का विशेष ख्याल रखें। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर  संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments