लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
लडभङोल से लोहारजोल सड़क के खस्ताहाल होने का वीडियो फेसबुक पर वायरल, पत्थरों की सोलिंग तो हुई पर नहीं बिछाई गई कंकरीट, वाहनों का गुजरना हुआ मुश्किल!
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
लडभडोल :- से लोहारजोल जाने वाली सड़क पर 1 महीने पहले पत्थरों की सोलिंग का काम किया गया था परंतु अब तक उसके ऊपर कंक्रीट नहीं बिछाई गई है जिसके कारण सड़क से गुजरना बेहद कठिन हो गया है।
वीडियो देखें सडक की हालत खस्ता
लडभङोल से लोहारजोल को जोड़ने वाली यह सड़क पिछले 6 महीने से बंद है। इस सड़क पर कंक्रीट बिछाई गई है। इस सड़क का कुछ कार्य ठेकेदार ने किया है और कुछ कार्य लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत मनरेगा के तहत करवाया जाना है। इस सड़क के अवरुद्ध होने से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
लोक निर्माण विभाग लडभङोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर के अनुसार बचा हुआ हिस्सा मनरेगा के तहत पक्का किया जाएगा लेकिन विभाग के पास सीमेंट उपलब्ध ना होने के चलते कंक्रीट बिछाने में देरी हुई है। सीमेंट उपलब्ध होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
युवा शक्ति संगठन के सदस्य चंदन हिमाचली ने एक वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला है। LADBHAROLNEWS.COMकी विधायक महोदय से अपील की है कि बाकी बचे कार्य को भी करवाया जाए ताकि लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके। धन्यवाद। LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें। महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM
Comments
Post a Comment