BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग कमांडर रजनीश परमार (पालमपुर निवासी) का भूटान में हुआ देहान्त! पार्थिव शरीर पहुंचा शनिवार शाम को पालमपुर और आज होगा उनका अंतिम संस्कार!




शहीद रजनीश के पिता भी दे चुके है भारतीय एयरफोर्स को अपनी सेवाएं । 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के सुलह गांव के निवासी रजनीश शहीद हो गए। भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग कमांडर रजनीश कुमार की अचानक हुई मृत्यु से उनके पैतृक गांव ननाओ में मातम छा गया है। उनकी शहादत उनके जन्मदिन के मौके पर ही हो गई। रजनीश 27 सितंबर 1977 को पैदा हुए थे। महज 42 साल की आयु में उनकी मृत्यु हो गई।

भूटान में रूटीन ट्रेनिंग देते हुए हेलीकॉप्टर क्रैश के कारण रजनीश की मृत्यु हो गई। इनका परिवार मांरडा मे रहता है। इनकी पत्नी और बच्चा भूटान में ही इनके साथ थे। आज उनका शुभ अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव में एयरफोर्स के स्पेशल विमान द्वारा गग्गल पहुंचाया जाएगा।

शशि रजनीश के पिता मुख्त्यार सिंह भी एयरफोर्स को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। फ्लाइंग कमांडर रजनीश अपने पीछे पत्नी, 12 साल का बेटा और माता-पिता छोड़ गए हैं। उनके पैतृक गांव में उनके पार्थिव शरीर का इंतजार हो रहा है।

उनका पार्थिव शरीर शनिवार शाम को आर्मी कैंप होल्टा में देर से पहुंचने के कारण उनका अंतिम संस्कार आज रविवार को सुबह राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।


LADBHAROLNEWS.COM इंडियन एयर फोर्स के फ्लाइंग कमांडर रजनीश के हेलीकॉप्टर क्रैश में मृत्यु के कारण शोक जाहिर करता है। अपने जीवन के अंतिम क्षणों में भी वह देश के काम आए,भारत को अपने ऐसे लाल पर हमेशा गर्व रहेगा! जय हिंद, जय भारत!

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM



Comments