लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
लड भडोल क्षेत्र के नागेश्वर महादेव कुड्ड में बाबा प्रेम जी की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने किया पौधा रोपण।
Get link
Facebook
X
Pinterest
Email
Other Apps
-
लड भडोल क्षेत्र के नागेश्वर महादेव कुड्ड में बाबा प्रेम जी की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने किया पौधा रोपण।
जी हां पाठकगण, आज नागेश्वर महादेव कुड में बाबा प्रेम गिरी जी की अध्यक्षता में स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम किया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में महिला मंडल ग्वाला, वन विभाग के सीनियर ऑफिसर, वीरु गांव से आयूब खान, टहान गांव से राजमल, ग्वाला गांव से अजय कुमार, लकी जय शिवा व बहुत से स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सावन मास के उपलक्ष्य में यह पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया।
बाबा प्रेम गिरि जी हैं नागेश्वर महादेव मंदिर के आजीवन संरक्षक ओर बाबा महंत इंद्र गिरी जी होंगे मंदिर के वर्तमान प्रबंधक थानापति।
जी हां पाठक गण, बाबा प्रेम गिरी जी जो कि जूना अखाडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, वह सन 1989 से नागेश्वर महादेव मंदिर के आजीवन संरक्षक महंत हैं और वर्तमान में नागेश्वर महादेव मंदिर के वर्तमान प्रबंधक थानापति बाबा इंद्र गिरी जी है।
LADBHAROLNEWS.COM इस कार्यक्रम की सराहना करता है। निश्चय ही इससे बहुत से लोग प्रेरित होंगे। इस कार्यक्रम के लिए बाबा प्रेम गिरी जी तथा सभी भाग लेने वाले स्थानीय लोग बधाई के पात्र हैं।
दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM
महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद। आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM 9817742111
जय हो। हर हर महादेव।
ReplyDelete