Posts

BREAKING NEWS:

लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया का कहना है कि लडभड़ोल- सांड़ा पतन सड़क मार्ग में गड्डों को मिट्टी से भरने के लिए लेबर को भेज दिया गया है तथा इस सड़क की टायरिंग के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं है जैसे बजट का प्रावधान होगा व सैंक्शन आएगी टायरिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)लडभड़ोल-सांडा पतन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क का पता नहीं चलता है की हम सड़क में चले हैं या किसी खड्ड में चले है । हाल ही में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और उफान पर आने से भी आवाजाही बाधित हुई थी। वर्तमान में, सड़क की मरम्मत और टायरिंग के काम न होने से लोग सड़क के किनारे खड़े होकर अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे हैं, जैसा कि state HP TV ने बताया है।  सड़क की हालत: state hp tv के अनुसार, लडभड़ोल-उटपुर-सांडापतन मार्ग की बहुत खस्ता हालत है" और कई वर्षों से इस पर कोई टायरिंग का काम नहीं हुआ है। लोगों का रोष: खराब सड़क की स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने इस मुद्दे पर  प्रशासन से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत उटपुर के प्रधान संजय चौहान का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को भी पत्र लिखा है तथा सहायक अभियंता लडभड़ोल के समक्ष भी यह बात रखी है। लेकिन उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। आलम यह है वाहन चालन खस्ता हालत सड़क पर सफर करने के ...

जोगिंदरनगर की बेटी अलीशा कटोच का ऐतिहासिक पराक्रम!

Image
लडभड़ोल ( मिंटू शर्मा)  गांव तरामट की बेटी अलीशा कटोच ने कजाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए 6 गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते। सिर्फ 16 साल की उम्र में अपने सफर की शुरुआत कर, अलीशा आज देश की सर्वश्रेष्ठ महिला पायलट के रूप में उभरी हैं। पिछले साल भी वह भारत की पहली महिला पायलट के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इस उपलब्धि के लिए अलीशा, उनके माता-पिता और विशेष रूप से नाना-नानी को हार्दिक बधाई। आप हिमाचल और भारत की शान हैं।

लडभड़ोल ( मंडी) पड़ोसी जिला कांगड़ा बैजनाथ सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम लोगों को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का अतुलनीय उद्धारण: किशोरी लाल विधायक किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत ढंढोल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यकम में अध्यक्षता की।

Image
लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) बैजनाथ, 25 जून 2025 प्रदेश सहित विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के समस्त लोगों को उनके घर-द्वार पर सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से लाभान्वित करना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर क्षेत्र के लोगों को सरल, सुगम व सुव्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का अतुलनीय उद्धारण है ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम। यह बात आज विधायक बैजनाथ किशोरी लाल ने ग्राम पंचायत ढंढोल में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यकम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने 5 लाख रुपए की लागत से निर्मित  पंचायत भवन की ऊपरी मंजिल में बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। विधायक किशोरी लाल ने इस अवसर पर जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम ‘सरकार गांव के द्वार’ के माध्यम से लोगों को सरकार की विभिन्न नीतियों व योजनाओं से अवगत करवाने तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ प्रदान करने के मद्देनजर इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में आरंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जहां लोगों को विभिन्न विभागो...

21 जून को जहां पूरा विश्व 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, वहीं लड़- भड़ोल के प्रसिद्ध पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने डिग्री कॉलेज लड़-भड़ोल के साथ मिलकर योगा दिवस मनाया।

Image
लडभड़ोल   (मिंटू शर्मा)  21 जून को जहां पूरा विश्व 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम के साथ 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, वहीं लड़- भड़ोल के प्रसिद्ध पाइनग्रोव इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने डिग्री कॉलेज लड़-भड़ोल के साथ मिलकर योगा दिवस मनाया। इस दिवस में स्कूल के प्रबंधक महोदय श्री बलवंत सिंह ठाकुर, स्कूल प्रिंसिपल श्री रवि कुमार, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रीना देवी, पीईटी अध्यापक श्री मनीष जमवाल साथ ही अन्य शिक्षक और छठी से बारहवीं तक के बच्चों ने मिलकर इस योग दिवस में हिस्सा लिया और कॉलेज में उन्होंने सभी के साथ योग से जुड़े कई आसन भी किए और योग का जीवन में क्या लाभ है उसके बारे में बच्चों को भी अवगत करवाया। महाविद्यालय द्वारा स्कूल के बच्चों को योग के उपरांत रिफ्रेशमेंट में फल वितरित किये गए इन सब के लिए  स्कूल प्रबंधन ने राजकीय महाविद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग व प्रशाशन का विशेष धन्यवाद किया व कहा कि आगे भी वे राजकीय महाविद्यालय के साथ ऐसे अनेक कार्यक्रम आने वाले समय मे करते रहेंगे। साथ ही प्रबंधक महोदय ने यह भी कहा कि भविष्य में वो और भी जोश से बच्चो...

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 21 जून को हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल में योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । इसमें पतंजलि योगपीठ के लड़भडोल प्रभारी श्री भीम सिंह चौहान जी मौजूद रहे और उन्होंने बच्चों को योग के बारे में विस्तारपूर्वक बताया तथा कई आसन करके दिखाएं उन्होंने बच्चों को बताया कि योग हमारे जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, उन्होंने यह भी बताया कि योग और प्राणायाम हमारे ऋषि परंपरा है और आज के युग में स्वस्थ रहने के लिए योग और आयुर्वेद को अपनाना हमारे लिए आवश्यक है उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जंक फूड खाना आज से ही छोड़ देंगे और इसकी जगह हरी सब्जियां और फल तथा आयुर्वेदिक औषधियां का इस्तेमाल अपने जीवन में करेंगे, इस अवसर पर 9th कक्षा की छात्रा अनवी ठाकुर ने "एक पृथ्वी एक स्वास्थय के लिए योग" शीर्षक पर अपने बहुमुल्य विचार रखे। इस मौके पर हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल के सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने योग किया।

लडभड़ोल 20 पंचायतों में गहराए पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रकाश राणा के नेतृत्व में जल शक्ति उपमंडल कार्यालय के घेराव की खबरें प्रकाशित हुई थीं। इन खबरों का जल शक्ति विभाग ने खंडन किया है। अभियंता देशबंधु शर्मा

Image
लडभड़ोल (मिंटू शर्मा ) हाल ही में विभिन्न समाचार पत्रों में लडभडोल क्षेत्र की 20 पंचायतों में गहराए पेयजल संकट और ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रकाश राणा के नेतृत्व में जल शक्ति उपमंडल कार्यालय के घेराव की खबरें प्रकाशित हुई थीं। इन खबरों का जल शक्ति विभाग ने खंडन किया है। जल शक्ति विभाग उपमंडल लडभड़ोल के सहायक अभियंता देशबंधु शर्मा ने बताया  कि लडभडोल उपमंडल के तहत 20 नहीं, बल्कि 17 पंचायतें हैं, और इनमें से अधिकांश पंचायतों, जिनमें उटपुर, सिमस, खदर, ममान, बनांदर, रोपड़ी, पीहड़ बेहडलू, कथोन, गोलवां, बाग, तुलाह, खुड्डी आदि शामिल हैं, में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है। जल शक्ति विभाग ने बताया कि संबंधित पंचायतों के प्रधानों ने लिखित रूप में इस बात की पुष्टि की है कि उनके क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नियमित है। जल जीवन मिशन के तहत उपमंडल में कुल 7 योजनाएं चल रही हैं, जिनमें से 5 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। शेष 2 योजनाओं का कार्य 80% पूरा हो चुका है, और स्वीकृत निधि की शेष राशि उपलब्ध होते ही इन्हें भी पूरा कर लिया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन अधूरी योजनाओं के तहत आने वाले सभी ग...

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुड्डी में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें 3 युवतियां घायल और एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को करलोन (खुड्डी) में गांव के ही एक व्यक्ति की बोलेरो गाड़ी महिला तनु चला रही थी तो, उसमें 2 युवती सहित महिला सवार थीं। जैसी ही बोलेरो गाड़ी को मोडने लगी तो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें तनु (28)पत्नी विवेक खुड्डी,मुस्कान(18) पुत्री सरवन खुड्डी,काजल(19) कोलंग सहित मीना देवी (36) पत्नी सरवन खुड्डी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से चारों घायलों को नागरिक अस्पताल लडभड़ोल में भर्ती किया गया। जहां ड्यूटी तैनात डॉ निखिल शर्मा ने 4 घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और 108 एम्बुलेंस के माध्यम से तनु,मीना और मुस्कान को रैफर किया गया। जिसमें मीना देवी ने सिविल अस्पताल बैजनाथ में दम तोड दिया हैं। उधर लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार ने लडभड़ोल अस्पताल में घायल काजल के बयान भी कलम बंद किए हैं। उन्होंने बताया कि महिला की मौत की सुचना पुलिस को मिली हैं। उन्होंन...

जरूरी सूचना 10 दिनों से लापता लाल सिंह सपुत्र हाडू राम गांव कफलोन निवासी का नहीं लगा कोई भी सुराग।

Image
लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) डूगधार निवासी एवं चौंतडा् स्कूल में चपरासी पद पर कार्यरत लाल सिंह पिछले 10 दिनों से गुमशुदा है इसकी गुमशुदा की रिपोर्ट पुलिस चौकी लड़भडो्ल में दर्ज की गई है। सभी से अपील जिस किसी को भी इनके बारे में पता हो या इन्हें आखिर बार जहां कहीं भी देखा गया हो तुरंत पुलिस चौकी लडभडो्ल में सूचित करें।

सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा मैमोरियल मेला संपन्न, समापन समारोह में विधायक प्रकाश राणा शामिल

Image
लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) पलहून (जलपेहड़), जोगिंद्र नगर, जिला मंडी — 10 व 11 जून 2025 को आयोजित पूर्व सांसद श्री रामस्वरूप शर्मा मैमोरियल मेला का समापन आज पारंपरिक उत्साह, श्रद्धा और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन स्व. श्री रामस्वरूप शर्मा जी की स्मृति को समर्पित रहा, जिन्होंने जनसेवा को अपना जीवन समर्पित किया। समापन अवसर पर विधायक श्री प्रकाश राणा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मेला कमेटी के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्रीय लोकसंस्कृति के संरक्षण के लिए इस प्रकार के आयोजनों को आवश्यक बताया। 🗣️ विधायक श्री राणा ने कहा: “यह मेला हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखता है। हमारी तरफ से मेला समिति को हर संभव सहयोग दिया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में यह आयोजन और भी भव्य रूप ले सके।” मेले में पारंपरिक नाटी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान, बच्चों के झूले, स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्र के कोने-कोने से आए ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेला समिति ने विधायक महोदय सहित सभी आगंतुकों, कलाकारों, सहयोगियों और स्वयंसेवकों का आभार व्य...