Posts

BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

लोकसभा चुनाव में जोगिन्दर नगर में दर्ज हुआ 68.49 प्रतिशत मतदान

Image
जोगिन्दर नगर, 01 जून-आम लोकसभा चुनाव-2024 के चलते जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 68.49 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। जिसमें पुरूषों की भागीदारी 61.55 प्रतिशत जबकि महिलाओं की  75.29 प्रतिशत भागीदारी रही। मतदान प्रात: सात बजे शुरू हुआ जो निर्धारित समय सांय 6 बजे के बाद भी कुछ मतदान केन्द्रों में जारी रहा।  जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल एक लाख 968 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 49,946 पुरुष तथा 51022 महिला मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान आज कुल 69158 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिसमें 30744 पुरुष तथा 38414 महिलाएं शामिल रहीं। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 131 मतदान केंद्र स्थापित किये थे जिनमें तीन क्रिटीकल मतदान केंद्र शामिल हैं। पूरे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया।

राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 03 जून, 2024 से शुरू हो रही है।

Image
राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत प्रवेश की प्रक्रिया 03 जून, 2024 से शुरू हो रही है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी जिसका लिंक महाविद्यालय की वेबसाइट http://gcladbharol.ac.in/ पर उपलब्ध है। ज्ञात रहे कि कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दाखिले की प्रक्रिया 03 जून से 15 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मैरिट सूची 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थी 16 जुलाई से 19 जुलाई तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे जबकि द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 03 जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे तथा 06 जून से 15 जुलाई तक दाखिला फीस जमा करवा सकेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों और 20 जुलाई को द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड भड़ोल क्षेत्र तथा उसके आस-पास के इलाकों के सभी इच्छुक एवं पात्र वि...

मतदान पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थापित हैं 131 मतदान केंद्र, 656 मतदान कर्मियों की हुई है तैनाती

Image
  जोगिन्दर नगर, 30 मई:  एक जून को होने जा रहे आम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को आज चुनाव सामग्री के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। सभी मतदान दल अपने-अपने मतदान केंद्रों को 31 मई को मतदान के लिए तैयार करेंगे जबकि एक जून को प्रातः सात बजे से सायं 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत तैनात मतदान दलों को आज चुनाव सामग्री के साथ उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 131 मतदान केंद्र स्थापित किये गए हैं जिनके लिए कुल 656 मतदान कर्मियों को लगाया गया हैं जिसमें 33 मतदान दलों के 132 कर्मियों को रिजर्व में रखा गया है। इसके अतिरिक्त तीन माइक्रो आब्र्जबर भी तैनात किये गए हैं। उन्होने बताया कि 80 मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा 11 मतदान केन्द्रों की वीडियोग्राफी तथा 40 की फोटोग्राफी भी होगी। जोगिन्दर नगर में तीन क्रिटीकल मतदान के...

वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से घर पर ही कर रहे हैं मतदान 960 पात्र मतदाताओं का 12 टीमें घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट से करवा रही है मतदान

Image
  जोगिन्दर नगर, 22 मई- 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाता घर पर ही पोस्टल बैलेट से मतदान कर रहे हैं। पोस्टल बैलेट से मतदान करवाने को 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 12 मोबाइल टीमों का गठन किया है जो घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का पोस्टल बैलेट से मतदान करवा रही है। जोगिन्दर नगर विस निर्वाचन क्षेत्र में कुल 960 पात्र मतदाताओं जिनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 880 तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर पोस्टल बैलेट से मतदान करने की इच्छा व्यक्त की है। इस बात की पुष्टि करते हुए सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 960 पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से 24 मई तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 12 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ...

जोगिन्दर नगर में पोस्टल बैलेट मतदान को 21 मई से चलेगा विशेष अभियान-मनीश चौधरी घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को 12 टीमें गठित, 960 पात्र मतदाता करेंगे मतदान

Image
  जोगिन्दर नगर, 17 मई- सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आम लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है। जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित 960 पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से 24 मई तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 12 टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर 960 पात्र मतदाताओं जिनमें 85 वर्ष से अधिक उम्र के 880 तथा 80 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं ने फार्म 12 डी भरकर रिटर्निंग अधिकारी को संबंधित बीएलओ के माध्यम से उपलब्ध करवाए हैं। अब इन सभी पात्र मतदाताओं के लिए 21 मई से घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जो आगामी 24 मई तक जारी रहेगी। इस बीच किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को 25 व 26 मई को पूरा किया जाएगा। साथ ही बताया कि जिन मतदाताओं ...

मोदी सरकार कर रही मातृ शक्ति के मान सम्मान के लिए हर संभव कार्य : रीमा राणा जोगिंदर नगर/लडभड़ोल।

Image
 जोगिंदर नगर/लडभड़ोल।भाजपा महिलामोर्चा कार्यसमिति सदस्या श्रीमति रीमा राणा , पूर्व महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्षा मेघना ठाकुर व महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजना शर्मा ने जनसंपर्क कार्यक्रम के अंतर्गत 12 मई को नगर पंचायत जोगिन्दर नगर के सभी महिला मंडलों व ग्राम पंचायत नेर घरवासड़ा के छपरोट , स्युरी , नेर , बस्सी महिला मंडलों के साथ बैठक कर लोकसभा आम चुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से महिला  प्रत्याशी कंगना जी के पक्ष में मतदान की अपील की । रीमा राणा ने  कहा कि मोदी सरकार मातृ शक्ति के मान सम्मान के लिए हर संभव कार्य कर रही है जहां एक ओर देश मे रेलवे , फ़ॉर लेन सड़के ,  एयरपोर्ट , आई आई टी , एम्स जैसे संस्थान बनाए जा रहे है वही दूसरी ओर महिलाओं के मान सम्मान में हर घर शौचालय जैसे कार्य भी सरकार कर रही है माताओं बहनों के मान सम्मान की चिता सरकार कर रही है । शक्ति वंदन अधिनियम को संसद में पारित करवा कर केंद्र व राज्य सरकारों में महिलाओं की हिस्सेदारी मोदी सरकार ने तय की है । आगामी समय मे 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आयक्षित होंगी और महिलाएं राजनीति के क्षेत्र में भी पुरुषों के साथ बर...