Posts

BREAKING NEWS:

लडभड़ोल (चलोटी) के अभिषेक ठाकुर को एनसीसी योगदान के लिए राज्यपाल सम्मान, क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा

Image
लडभड़ोल( मिन्टु शर्मा) 8 फ़रवरी 2026 (वीर खड़का ) लडभड़ोल के छात्र अभिषेक ठाकुर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए माननीय राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल अभिषेक ठाकुर बल्कि उनके परिवार, शिक्षण संस्थानों और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। अभिषेक ठाकुर, श्री शिव कुमार एवं श्रीमती सरोज कुमारी के सुपुत्र हैं, जो लड भड़ोल के चलोटी गांव से संबंध रखते हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारती विद्या पीठ, बैजनाथ से प्राप्त की तथा बारहवीं कक्षा की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैजनाथ से पूरी की। वर्तमान में वे पंडित संत राम डिग्री कॉलेज, बैजनाथ से बीसीए की पढ़ाई कर रहे हैं। अभिषेक ठाकुर को प्राप्त यह सम्मान क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह संदेश देता है कि समर्पण, मेहनत और अनुशासन से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है। अभिषेक ठाकुर 5 एचपी बटालियन एनसीसी, धर्मशाला के कैडेट हैं, जो शिमला ग्रुप के अंतर्गत आत...

स्कूलों में बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं, हाई कोर्ट के आदेशों के बाद भी शुरू नहीं हुई ऑनलाइन प्रक्रिया।

Image
  प्रदेश के सरकारी स्कूलों में हाई कोर्ट के आदेशों के बाद भी बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं लगी है। एलिमेंटरी से लेकर हायर एजुकेशन में 70 फीसदी स्कूल ही ऐसे हैं, जहां बायोमीट्रिक मशीनें लगाई गई हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत जनजातीय एरिया के स्कूलों में है, जहां या तो बिजली की दिक्कत है या फिर अधिकतर मशीनें खराब पड़ी हैं। हालांकि इन स्कूलों में हर हाल में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने की बात कही गई है। इसमें 963 हाई स्कूलों में से 909 स्कूलों में ही बायोमीट्रिक है, वहीं सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रदेश में 1999 हैं और इनमें से भी 1762 स्कूलों में ही बायोमीट्रिक लगी है। इसके साथ ही 276 कालेजों में से 166 कालेजों में ही बायोमीट्रिक मशीनें लगी हैं। शिमला शहर में भी 409 स्कूलों में 20 फीसदी स्कूल अभी बिना बायोमीट्रिक मशीनों के हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि जिस मकसद को पूरा करने के लिए ये आदेश जारी हुए हैं, वह कब पूरा होगा।गौर रहे कि हाई कोर्ट के आदेशों के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षकों व विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर शिक्षा निदेशालय सख्त हो गया है। विभाग ने शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के लिए बा...

इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापना बारे जल्द रिपोर्ट दें विभाग-डॉ. विशाल शर्मा इलेक्ट्रिक वाहन संचालन को लेकर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों से की बैठक

Image
  जोगिन्दरनगर/ लडभड़ोल 16 दिसम्बर- एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को लेकर स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशन बारे विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में जोगिन्दर नगर उपमंडल में विभिन्न स्थानों में स्थापित किये जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन को लेकर व्यापक चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। बैठक में राजस्व, वन, एचआरटीसी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न पेट्रोल पंप संचालकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए एसडीएम ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन संचालन को स्थापित किये जाने वाले चार्जिंग स्टेशन को लेकर सभी संबंधित विभाग स्थानों को चिन्हित कर विस्तृत रिपोर्ट समयबद्ध उनके कार्यालय को प्रस्तुत करें। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को वर्तमान उच्च मार्ग तथा प्रस्तावित मार्ग में ऐसे पांच-पांच स्थानों को चिन्हित करने को कहा जहां पर इन चार्ज...

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल के वरिष्ठ छात्र छात्राओं जिसमें जमा दो की छात्र-छात्राओं ने गोल्डन टेंपल अमृतसर और बाघा बॉर्डर का शैक्षणिक भ्रमण किया ।

Image
 लडभड़ोल:-हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल के वरिष्ठ छात्र छात्राओं जिसमें जमा दो की छात्र-छात्राओं ने गोल्डन टेंपल अमृतसर और  बाघा बॉर्डर का शैक्षणिक भ्रमण किया विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि +2 कक्षा के छात्र छात्राओं ने बाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल द्वारा संचालित रविवारीय रिट्रीट सेरामनी का भरपूर आनंद लिया इस दौरान बच्चे देशभक्ति की भावना में पूरी तरह डूब गए इस दौरान जलियांवाला बाग और म्यूजियम भी देखा इनके साथ स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक अंचल शर्मा मोनिका और सुनंदा साथ रहे और साथ ही विद्यालय के नवमी और दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने साइंस सिटी पालमपुर का और सौरभ वन विहार का भ्रमण किया जिसमें नवमी और दसवीं कक्षा के सभी छात्र मौजूद रहे उनके साथ कक्षा अध्यापिका ममता ठाकुर, गौरव, सचिन और मीना , राजीव( Rajeev) अरुणा कुमारी ,काजल भी मौजूद रही इस दौरान बच्चों साइंस सिटी पालमपुर में साइंस सिटी पालमपुर में साइंस और सोशल साइंस से संबंधित वर्किंग प्रोजेक्ट मॉडल का अवलोकन किया l  

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में आर्थिक जागरूकता परीक्षा का आयोजन

Image
  राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी के अर्थशास्त्र विभाग और इंटरनल क्वालिटी अश्योरेंस सैल के सहयोग से आर्थिक जागरूकता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में विभाग के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य सामान्य आर्थिक जागरूकता, विषय में रुचि और छात्रों को अर्थशास्त्र के प्रति प्रोत्साहित करना रहा। इसके अंतर्गत कुल 100 प्रश्न दिए गए थे जिनमें से 75 प्रश्न वस्तुनिष्ठ तथा 25 प्रश्न सब्जेक्टिव प्रकृति के थे। इस परीक्षा में ईशा बी. ए. तृतीय वर्ष व सुजल भारती बी. ए. द्वितीय वर्ष ने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि रोहिणी ठाकुर बी. ए. तृतीय वर्ष और भावना कुमारी बी. ए. द्वितीय वर्ष ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पायल बी. ए. प्रथम वर्ष ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम संयोजक तथा इंटरनल क्वालिटी अश्योरेंस सैल के संयोजक औ...

लडभड़ोल क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव भराडपटट के रहने वाले एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

Image
  लडभड़ोल क्षेत्र के तहत पड़ने वाले गांव भराडपटट के रहने वाले एक व्यक्ति की टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार को मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 दिन पहले बलवीर सिंह 40 वर्षीय पुत्र हारडु राम निवासी भराडपटट अपनी बहन के घर जन्मदिन में गया हुआ था और उस दौरान उसका पांव से फिसलने से गिर गया और जहां उसे पीठ पर गहरी चोट आई थी।जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे स्थानीय अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया था।जिसके के बाद डॉक्टरो द्वारा उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया था।जहां व्यक्ति का इलाज चल रहा था इलाज के दौरान मंगलवार सुबह ही व्यक्ति ने दर्द ना सहते हुए दम तोड़ दिया।वहीं स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल में मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम हेतु शव को अपने कब्जे में ले लिया गया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि गिरने से व्यक्ति घायल हुआ था और इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है!उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा लडभड़ोल में बतौर चतुर्थ श्रेणी पर सेवारत एक युवक की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

Image
 हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा लडभड़ोल में बतौर चतुर्थ श्रेणी पर सेवारत एक युवक की अचानक तबीयत खराब होने से उसकी मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार हिमाचल राज्य सहकारी बैंक लडभड़ोल में चतुर्थ श्रेणी के पद पर सेवारत एक युवक लडभड़ोल के मठा-ठाणा निवासी राजीव कुमार 25 वर्षीय पुत्र देशराज हर रोज की तरह सोमवार सुबह अपनी ड्यूटी पर शाखा लडभड़ोल में पहुंचा और कुछ देर बाद उसकी अचानक तबीयत खराब होने पर बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों द्वारा उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया।जहां पर तैनात डॉ गौरव ठाकुर ने कुछ समय तक प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।शाखा प्रबंधक हंसराज कपूर ने बताया कि हर रोज की तरह सोमवार को अपने ड्यूटी पर पहुंचा था तो वहां पर चाय पिलाने के कुछ देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ी और उसे उल्टी भी हुई उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।वही लडभड़ोल पुलिस में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है,और शव को पोस्टमार्टम हेतु जोगिन्दरनगर ले जाया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन...

मतगणना केंद्र में मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध-डॉ. विशाल शर्मा विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ रिटर्निंग अधिकारी ने की बैठक

Image
  जोगिन्दर नगर, 07 दिसम्बर -आठ दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने की। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि मतगणना में शामिल होने जा रहे विभिन्न प्रत्याशियों के मतगणना एजेंटों को मतगणना स्थल पर मोबाइल फोन या किसी प्रकार का अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होने सभी मतगणना एजेंटों एवं प्रत्याशियों से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा जारी पहचान पत्र साथ लाने को भी कहा। बिना पहचान पत्र मतगणना केंद्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मतगणना केंद्र में किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश निषेध रहेगा। उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया शुरू होने से पहले स्ट्रांग रूम खोलते समय सभी प्रत्याशी अपने प्रतिनिधि की मौजूदगी भी सुनिश्चित बनाएं। उन्होने बताया कि सबसे पहले डाक एवं सेवा मत पत्रों की गिनती की प्रक्रिया को शुरू किया ...

मतगणना की सभी तैयारियां पूरी, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना-रिटर्निंग अधिकारी

Image
  जोगिन्दर नगर, 07 दिसम्बर -आठ दिसम्बर को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर जोगिन्दर नगर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रात: आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती प्रारंभ होगी। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि 31-जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। प्रात: आठ बजे से मतगणना स्थल राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दर नगर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मी विभिन्न स्थानों पर तैनात रहेंगे। इस दौरान मतगणना स्थल की ओर आने वाले सभी संपर्क मार्गों में वाहनों की आवाजाही पूर्ण तौर पर बंद रहेगी। उन्होने बताया कि मतगणना केंद्र में किसी भी मतगणना कर्मी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंटों को मोबाइल फोन सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने पर पाबंदी रहेगी। लोगों को राउंड आधार पर मतगणना की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए साउंड सिस्टम स्थापित किया गया है। साथ ही मीडिया क...

शादी समारोह से वापस लौट रही बारितयो की बस में सोमवार को तहसील मुख्यालय लडभड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर गोलवां के समीप एक बजंत्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।

Image
लडभड़ोल:-  पंजालग कथैण शादी समारोह से वापस लौट रही बारितयो की बस में सोमवार को तहसील मुख्यालय लडभड़ोल से करीब 10 किलोमीटर दूर गोलवां के समीप एक बजंत्री की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई।मिली जानकारी के अनुसार बजंत्री गिजु राम 72 वर्षीय कथोण निवासी और गरीब परिवार से संबंध रखता था।सहयोगी बारातियों द्वारा बजंत्री को सिविल अस्पताल लडभड़ोल में लाया गया।जहां पर तैनात डॉ शिवम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।डॉक्टर शिवम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव पंजालग से बीते रविवार को बारात कुल्लू के लिए गई हुई थी,और सोमवार को वापस लौट रही बारात की बस में है यह अनहोनी और दुखद घटना पेश आई।बजंत्री गरीब परिवार से संबंध रखता था और विवाह शादियों में बतौर बजंत्री का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

लडभड़ोल तहसील के चुल्ला गांव के अविनाश ठाकुर सेना में बने लेफ्टिनेंट

Image
  लडभड़ोल तहसील के तुलाह पंचायत के चुल्ला गांव के अविनाश ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं अविनाश ठाकुर पिछले 16 सालों से भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने भारतीय सेना में परमानेंट कमिशन का टेस्ट पास करके ये पद हासिल किया। वो अभी पालमपुर हिमाचल प्रदेश में कार्यरत हैं... अविनाश ठाकुर के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनते ही इलाके में खुशी की लहर है। Ladbharolnews की तरफ से अविनाश ठाकुर और उनके परिवार को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

बधाई! राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ लंगेसर से सेवादार श्रीमती मीरा देवी हुई सेवानिवृत्त!

Image
लडभड़ोल भगेहड :- बुधवार 30 नवंबर 2022 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ लंगेसर से बतौर सेवादार कार्यरत श्रीमती मीरा देवी शिक्षा विभाग में अपनी इस वर्षों के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। श्रीमती मीरा देवी ने 1 सितंबर 1997 गवर्नमेंट मिडिल स्कूल बगला में तैनात हुई थी। फिर 3 अप्रैल 2012 को मीरा देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेहङ में रेगुलर हुईं। श्रीमती मीरा देवी के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने श्रीमती मीरा देवी के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, प्रवक्ता करतार चंद, कार्यालय प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, उप प्रधान भगेहङ लंगेसर ने श्रीमती मीरा देवी की कर्मठता के ऊपर प्रकाश डालते हुए सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्रीमती मीरा देवी को विद्यालय के स्टाफ की तरफ से शॉल तथा उपहार दे कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्कूल मनेजमेंट कमेटी के सदस्य तथा स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजालग के प्रधानाचार्य देशराज डोगरा जी...

लडभड़ोल/जोगिंदरनगर एहजु-बसाही संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई सेना के जवान ने गाड़ी से कूदकर बचाई जान

Image
लडभड़ोल/ जोगिंदर नगर में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. कार के खाई में गिरते ही उसमें आग लग गई. गनीमत रही कि कार में सवार सेना के जवान ने आग लगते ही कार से छलांग लगा दी.मंडी: जिला मंडी के जोगिंदर नगर उपमंडल के अंतर्गत एहजु-बसाही संपर्क मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई. देखते ही देखते कार में अचानक आग भड़क गई. घटना में भारतीय सेना में सेवारत सैनिक जख्मी हुआ है. हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे करीब हुआ. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोपड़ी कलैहड़ू पंचायत के लकेहरण गांव के पास ये हादसा हुआ.150 फीट खाई में गिरी कार : भारतीय सेना में सेवारत सैनिक अभिषेक कुमार, जो आजकल छुट्टी पर है, वह ऑल्टो कार एचपी 29A 9562 में कलैहड़ू से जोगिंदर नगर की ओर जा रहा था. लकेहरण के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई. जवान ने मुस्तैदी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई. घटना में जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जोगिंदर नगर थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है. घायल जवान का सिविल अस्पताल जोगिंदर नगर में इलाज चल रहा है.

Breaking : लडभड़ोल क्षेत्र के गांव तैण के पंडित सूबेदार मेजर रामकृष्ण शर्मा का हुआ निधन।

Image
  लडभड़ोल:- क्षेत्र के गांव तैण के पंडित सूबेदार मेजर रामकृष्ण शर्मा का हुआ निधन। रामकृष्ण शर्मा कुछ समय से अस्वस्थ चले हुए थे ओर उन्हें उपचार हेतु लुधियाना फोर्टिस हॉस्पिटल  मे भर्ती किया गया था जहां पर उन्होंने कल रात को 10:30 अंतिम सांस ली। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे।

बधाई हो लडभड़ोल कनाहरग के प्रणव राणा बने नौसेना में सबलेफ्टिनेंट, लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी की लहर

Image
 लडभड़ोल क्षेत्र के गांव कन्हारग के प्रणव बने नौसेना में सब- लेफ्टिनेंट ! मातृभूमि की सेवा के लिए देवभूमि हिमाचल के युवा हमेशा तत्पर रहते हैं और यहां के अधिकतर परिवारों में से कोई न कोई भारतीय सेना में देश सेवा कर रहा है। पहाड़ों के युवाओं के इस जज्बे ने हिमाचल को एक अलग पहचान भी दिलाई है और | इसकी तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक बड़े नेता कई बार कर चुके हैं। इसी फेहरिस्त में हिमाचल के एक और बेटे का नाम भी जुड़ गया है और वह है लड़भड़ोल के कन्हारग गांव के प्रणव राणा का, जो हाल ही में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बनकर अब देश सेवा में जुट गए हैं। 2018 में नेशनल | डिफेंस एकेडमी की परीक्षा पास करने के बाद प्रणव राणा ने हाल ही में चार वर्ष का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। 26 नवंबर को वह पास आउट होकर नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों सहित गांव व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रणव राणा ने यह मुकाम अपने कठिन परिश्रम व लगन से हासिल किया है। प्रणव ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व ताई बबली देवी को दिया है। प्रणव की प्रारंभिक शिक्षा सेंट एडव...

जिला के 10 उपमंडल मुख्यालयों में होगी मतगणना 2-3 दिसंबर को होगी मतगणना कर्मियों की पहली रिहर्सल

Image
  मंडी 25 नवम्बर । मंडी जिला में विधान सभा चुनाव-2022 की मतगणना 8 दिसंबर 2022 को जिला के सभी उपमंडल मुख्यालयों में की जाएगी, जिसके लिए जिला मंडी में 10 मतगणना केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने बताया की 26-करसोग के 110 बूथों की मतगणना राजकीय महाविधालय करसोग के परीक्षा भवन में की जायेगी, जिसके लिए 12 टेबल स्थापित किए गए हैं ।  27- सुंदरनगर के 113 बूथों की मतगणना राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर में, जिसके लिए 14 टेबल स्थापित किए गए हैं, 28-नाचन के 126 बूथों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय बासा के बहुउद्देशीय सभागार में की जायेगी, जिसके लिए 12 टेबल स्थापित किए गए हैं, 29-सराज के 145 बूथों की मतगणना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुनाग में होगी, जिसके लिए 10 टेबल स्थापित किए गए हैं । 30-द्रंग के 132 बूथों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय नारला में होगी, जिसके लिए 8 टेबल स्थापित किए गए हैं। 31-जोगिन्दरनगर के 131 बूथों की मतगणना राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर में होगी, जिसके लिए 10 टेबल स्थापित किए गए हैं । 32-धर्मपु...

जरूरी सूचना सभी क्षेत्र वासियों को सूचित किया जाता है कि आओ मिलकर रक्तदान करें।

Image
  लड़भडोल कल शनिवार को 26-11-2022  को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आप सब आदरणीयों का सहयोग हमारे लिए बहुमूल्य है। कृपया करके अपनी मूल्यवान उपस्थिति से शिविर को सफल बनाएं।एक कदम नेकी की राह की ओर। स्थान:हिम फ्लावर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लड़ भडोल । समय:10:30am से 03.30pm. आभार कर्ता: हिम युवा जन कल्याण। सभी आदरणीय सेवादारों को हृदय से कोटि कोटि नमन 26.11.2022 को लड़भडोल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए आप सब आदरणीयों का सहयोग हमारे लिए बहुमूल्य है। कृपया करके अपनी मूल्यवान उपस्थिति से शिविर को सफल बनाएं।एक कदम नेकी की राह की ओर। स्थान:हिम फ्लावर पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, लड़ भडोल । समय:10:30am से 03.30pm. आभार कर्ता: हिम युवा जन कल्याण।  

Breaking : लडभड़ोल क्षेत्र ने खोया एक और शिक्षक हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन।

Image
 लडभड़ोल:- जमथला स्कूल में कार्यरत जेबीटी अध्यापक राजेश कुमार निवासी ऊटपुर  का हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें   महत्वपूर्ण नोट- इस वेबसाइट पर दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद । LADBHAROLNEWS.COM

कुल्लू से केलांग जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त

Image
 मनाली से केलांग जा रही एचआरटीसी की बस दालंग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी 35 यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों से मिली जानकारी के अनुसार दालंग के पास अचानक बस से अजीब सी आवाज आई। कुछ ही पल में बस सड़क से बाहर निकल कर मोड़ में आ फंसी।यात्रियों की मानें तो बस की ब्रेक फेल होने से यह हादसा पेश आया है। बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा टल गया है। एचआरटीसी केलांग आरएम अंचित ने बताया कि बस कुल्लू से केलांग आ रही थी कि दालंग के पास सड़क से फिसल कर मोड़ में जा अटकी। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा की किस कारण यह हादसा हुआ है।

लड भड़ोल महाविद्यालय में सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Image
  लड भड़ोल महाविद्यालय में सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में सत्र 2022-23 के लिए सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत शिवानी, बी.कॉम. तृतीय वर्ष, तबस्सुम बी. ए. तृतीय वर्ष, सुहानी बी. ए. प्रथम वर्ष व श्रेया बी. कॉम. प्रथम वर्ष ने क्रमशः अध्यक्षा, उपाध्यक्षा, सचिव व सह- सचिव के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अतिरिक्त बनिता राखी ठाकुर, समृति, किरण ठाकुर, ईशा, सूजल भारती व सांवली ने सी. एस. सी. ए. सदस्यों के रूप में शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को शपथ दिलाई तथा उनके चयन के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह उम्मीद जताई कि सी. एस. सी. ए. महाविद्यालय के विकास को ध्यान में रखते हुए अपना रचनात्मक योगदान सुनिश्चित करेंगे तथा महाविद्यालय प्रशासन का सहयोग करेगी। इस कार्यक्रम के पश्चात डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में सी. एस. सी. ए. पदाधिकारियों व सदस्यों ने बैठक में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने सफल कार्यक्र...

माँ मंगरोली का मेला मार्गशीर्ष सक्रांति 1 प्रविष्ठे 16 नवम्बर 2022 से 18 नवम्बर 2022 तक होने जा रहा है सभी माता के भक्तो से मंदिर कमेटी करबद्ध निवेदन करती है कि मेले में आ कर मेले की शोभा बढ़ाये तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करे ।

Image
 माँ मंगरोली का मेला मार्गशीर्ष सक्रांति 1 प्रविष्ठे 16 नवम्बर 2022 से 18 नवम्बर 2022 तक होने जा रहा है सभी माता के भक्तो से मंदिर कमेटी करबद्ध निवेदन करती है कि मेले में आ कर मेले की शोभा बढ़ाये तथा माँ का आशीर्वाद प्राप्त करे । माता मंगरोली का भव्य मंदिर हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी तहसील लड़-भड़ोल की आहजू बसाही सड़क से 100 मीटर ऊपर मंगरोली धार पर स्थित है यह आहजू से 6km की दूरी पर है इस मंदिर की स्थापना 326ई0पू0 एक यूनानी राजा शिकन्दर ने हवन यज्ञ करके एक गुफा में की गयी थी ।प्राचीन समय से यहाँ एक छोटा सा मंदिर हुआ करता था आवागमन के साधनों का आभाव होने के कारण मंदिर का उथान नही हो सका था लेकिन माता मंगरोली एक आस्था का केंद्र रही यह गऊओं की कुलदेवी ,दुधदात्री एवं सन्तान दात्री नवदुर्गा के रूप से जानी जाती है दूर दूर से श्रद्धालु लोग आपनी मनोकामना/सुखना पूरी करने हेतु बैंड बाजो से जातर लेकर आते है । बर्ष 2010 में यहाँ के स्थानीय निवासियों द्वारा मंदिर कमेटी का गठन किया गया और मंदिर के उथान हेतू अग्रसर हुए और माता के अनेकों भक्तो के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर कमे...

बधाई! लडभङोल व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सोनी की ज्येष्ठ सपुत्री डॉ शिवानी को पीएचडी में बेस्ट थीसिज अवार्ड से सम्मानित!

Image
 लडभङोल व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र सोनी की ज्येष्ठ सपुत्री डॉ शिवानी को पीएचडी में बेस्ट थीसिज अवार्ड से सम्मानित! LADBHAROLNEWS की तरफ से डॉ शिवानी और परिजनों को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं!