Posts

BREAKING NEWS:

लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया का कहना है कि लडभड़ोल- सांड़ा पतन सड़क मार्ग में गड्डों को मिट्टी से भरने के लिए लेबर को भेज दिया गया है तथा इस सड़क की टायरिंग के लिए अभी बजट का प्रावधान नहीं है जैसे बजट का प्रावधान होगा व सैंक्शन आएगी टायरिंग करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)लडभड़ोल-सांडा पतन सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क का पता नहीं चलता है की हम सड़क में चले हैं या किसी खड्ड में चले है । हाल ही में भारी बारिश के कारण कुछ हिस्सों में सड़क धंसने और उफान पर आने से भी आवाजाही बाधित हुई थी। वर्तमान में, सड़क की मरम्मत और टायरिंग के काम न होने से लोग सड़क के किनारे खड़े होकर अपनी परेशानी व्यक्त कर रहे हैं, जैसा कि state HP TV ने बताया है।  सड़क की हालत: state hp tv के अनुसार, लडभड़ोल-उटपुर-सांडापतन मार्ग की बहुत खस्ता हालत है" और कई वर्षों से इस पर कोई टायरिंग का काम नहीं हुआ है। लोगों का रोष: खराब सड़क की स्थिति के कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है। उन्होंने इस मुद्दे पर  प्रशासन से भी संपर्क किया है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत उटपुर के प्रधान संजय चौहान का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू को भी पत्र लिखा है तथा सहायक अभियंता लडभड़ोल के समक्ष भी यह बात रखी है। लेकिन उसमें कोई कार्य नहीं हुआ। आलम यह है वाहन चालन खस्ता हालत सड़क पर सफर करने के ...

50 हजार रुपये से अधिक का कैश होने पर दिखाने होंगे दस्तावेज-लोकेश कुमार जैन चुनाव व्यय प्रेक्षक ने व्यय अनुवीक्षण टीमों के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Image
  जोगिन्दर नगर, 19 अक्तूबर:   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त चुनाव व्यय प्रेक्षक लोकेश कुमार जैन ने विधानसभा चुनाव के की दृष्टि से गठित व्यय अनुवीक्षण टीमों के अधिकारियों के साथ आज हर्बल गार्डन जोगिन्दर नगर के सभागार में बैठक की। भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) 2009 बैच के अधिकारी लोकेश कुमार जैन ने बैठक में गठित सभी टीमों के कामकाज की जानकारी ली और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे तथा चुनाव की दृष्टि से गठित विभिन्न टीमों के कामकाज की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में विभिन्न चुनावी टीमों के अधिकारियों को संबोधित करते हुए लोकेश कुमार जैन ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से उनका कार्य अति महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी के साथ इसे करने का आह्वान किया। चुनाव की दृष्टि से तीन-तीन फ्लाइंग स्क्वायड व स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा वीडियो सर्विलांस टीम, अकाउंटिंग टीम, आईटी टीम भी गठित की गई है। उन्होने कहा कि प्रत्येक टीम...

जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र में आतिशबाजी व पटाखे बेचने पर पाबंदी-डॉ. मेजर विशाल शर्मा एसडीएम ने जारी किये आदेश, निर्धारित स्थान पर ही बेच पाएंगे आतिशबाजी व पटाखे

Image
  जोगिन्दर नगर, 18 अक्तूबर- आगामी दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र में प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान को छोडक़र अन्य स्थानों पर आतिशबाजी व पटाखे बेचने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। धारा 144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि जोगिन्दर नगर बाजार में आग इत्यादि की घटनाओं को रोकने बाबत यह आदेश जारी किये गए हैं ताकि शहरी इलाके में भविष्य में कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। उन्होने बताया कि जोगिन्दर नगर स्थित पुराने मेला मैदान (रीतु रंग मंच) में ही लाईसेंस प्राप्त कर पटाखे व आतिशबाजी बेचने की अनुमति रहेगी। इसके लिए संबंधित विक्रेता तमाम औपचारिकताएं पूर्ण कर 22 अक्तूबर दोपहर 12 बजे तक एसडीएम कार्यालय से लाईसेंस प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त बिना अनुमति एवं चिन्हित स्थान को छोडक़र कोई व्यक्ति आतिशबाजी व पटाखे इत्यादि शहर में विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

जोगिन्दर नगर में फ्लाइंग व स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात, हो रही वाहनों की चैकिंग

Image
  जोगिन्दर नगर, 17 अक्तूबर:   12 नवम्बर को होने जा रहे हिमाचल प्रदेश आम विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए फ्लाइंग व स्टेटिक सर्विलांस टीमें तैनात कर दी गई हैं। ये टीमें 24 घंटे क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रख रही हैं ताकि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाया जा सके। इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 31 जोगिन्दर नगर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न करवाने की दृष्टि से 3-3 फ्लाइंग स्क्वायड तथा स्टेटिक सर्विलांस टीमें गठित कर इनकी तैनाती कर दी गई है। ये टीमें निर्वाचन क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों की कड़ी निगरानी के साथ-साथ विभिन्न स्थानों का औचक निरीक्षण कर रही है। उन्होने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की कहीं पर भी उल्लंघन होता है तो सीविजिल ऐप के माध्यम से रिटर्निंग अधिकारी को सूचित किया जा सकता है। इसके अलावा कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नम्बर 01908-223895 पर भी जानकारी दी जा सकती है। 

जरूरी सूचना कृपया ध्यान दें।

Image
लडभड़ोल/ जोगिंदरनगर  के सभी क्षेत्रवासियों को सर्वसाधारण सूचित किया जाता है कि विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है तथा प्रशासन द्वारा आम जनता को जिनके पास राईफल या कोई अन्य अग्नेय शस्त्र है उसे तुरन्त नजदीकी थाना  या पुलिस चौकी में जमा करवाने बारे आदेश जारी किये गए हैं अगर कोई व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी व लाईसैंस भी रद्द किया जा सकता है  थाना जौगिन्द्रनगर व  पुलिस चौकी बस्सी,घटृ़ वह लडभडोल के अन्तर्गत जितने भी लाईसेंस धारक हैं सभी अपनी - अपनी बन्दूकें थाना में व सम्बंधित चौकी में आकर जमा करवाएं  । धन्यवाद । जारीकर्ता:-थाना प्रभारी जौगिन्द्रनगर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ आगाज

Image
  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्कूल प्रधानाचार्य शशि कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।शिविर का शुभारंभ ऊटपुर पंचायत के समाजसेवी भूमि सिंह द्वारा किया गया स्कूल पहुंचने पर मुख्यअतिथि भूमि सिंह का स्कूल प्रधानाचार्य शशि कुमार शर्मा एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार सह प्रभारी किरणा देवी सहित पूरे स्कूल स्टाफ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर भूमि सिंह ने एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं को समाज सेवा के कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।वही एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार  ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न समाज सेवा के कार्य को अंजाम दिया जाएगा और एनएसएस द्वारा गोद लिए गए गांव ऊटपुर के रास्तों जल स्त्रोतों की साफ सफाई की जाएगी।  

प्रिंटर व प्रकाशक के उल्लेख बिना पोस्टर, पैम्फलेट्स इत्यादि सामग्री का मुद्रण प्रतिबंधित-एसडीएम नियमों की अवहेलना होने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत हो सकती है जेल या जुर्माना

Image
  जोगिन्दर नगर, 12 अक्तूबर- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न राजनैतिक दलों एवं उम्मीदवारों द्वारा प्रिंटर व प्रकाशक के नाम व पते के बिना पोस्टर, पैम्फलेट्स इत्यादि प्रचार सामग्री के मुद्रण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की अवहेलना होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसमें 6 माह की कैद या फिर आर्थिक तौर पर जुर्माना या फिर दोनों सजाएं हो सकती है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जल्द ही हिमाचल प्रदेश विधानसभा निर्वाचन, 2022 की घोषणा होने वाली है। ऐसे में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से विभिन्न राजनैतिक दलों तथा उम्मीदवारों द्वारा पोस्टर, पैम्फलेट्स इत्यादि प्रचार सामग्री का मुद्रण करवाया जाना है। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा 127 के तहत किसी भी व्यक्ति द्वारा प्रिंटर व प्रकाशक के नाम व पते के बिना प्रचार सामग्री का मुद्रण नहीं करवाया जा सकता है। इसके अलावा प्रिंटर प्रकाशक से घोषणा की दो प्रतियां प्राप्त किये बिना, जो दो प्रसिद्ध लोगों द्वार...

जोगिन्दर नगर में 18 को वाहनों की पासिंग, 19 अक्तूबर को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम

Image
  जोगिन्दर नगर, 12 अक्तूबर- जोगिन्दर नगर में आगामी 18 अक्तूबर को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 19 अक्तूबर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वैबसाइट    http://www.parivahan.gov.in/ parivahan   पर जाना होगा। 19 अक्तूबर को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।

लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां में टेंपो ट्रैवलर की अचानक ब्रेक फेल होने से 7 लोगों समेत 2 बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हैं।

Image
  लडभड़ोल क्षेत्र के गोलवां में टेंपो ट्रैवलर की अचानक ब्रेक फेल होने से 7 लोगों समेत 2 बच्चों के घायल होने का समाचार प्राप्त हैं।मंगलवार दोपहर बाद एक दर्दनाक हादसा पेश आया।हादसा क्षेत्र के गोलवां के पास हुआ जहाँ यात्रियों से भरा एक ट्रैवलर ब्रेक फैल होने के कारण पहाड़ी के जा टकराया।गाड़ी में 13 लोग सवार थे।सभी लोग जोगिन्दरनगर के बनोह से सिमसा माता मंदिर जा रहे थे।जब गोलवां के पास ब्रेक फैल होने के कारण ड्राइवर ने गाड़ी सामने पहाड़ी में जा मारी जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।वही मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी राज सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले जाया गया जहां डॉ अदिति अवस्थी द्वारा सभी घायलों का उपचार किया है।घायलों की पहचान रानी देवी उम्र 36 साल पंजालतर,ओम प्रकाश उम्र 54 मनोह,जुमला देवी उम्र 55 मनोह,आयुष उम्र 8 साल,निकी देवी 47 साल मोहनघाटी,ड्राइवर संदीप गुलरिया उम्र 42 छतर के रूप में हुई है।वही ओमप्रकाश रानी देवी और निक्की देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे डॉक्टरो द्वारा पालमपुर रैफर कर दिया गया है।घायलों की मदद के लि...

लड भड़ोल महाविद्यालय की पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ का विमोचन

Image
  राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल की वार्षिक पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ का विमोचन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर के द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों की विभिन्न गतिविधियों का इस प्रकार नियोजन व आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि छात्र इसमें अपना अधिकतम सहयोग, संचार व आलोचनात्मक विचार तथा सोच विचार के साथ उन गतिविधियों में अपना रचनात्मक योगदान भी सुनिश्चित कर सकें।  इस दृष्टि से महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका सभी विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों पर अपने विचारों, रचनाओं  व  दृष्टिकोण को प्रकट करने का एक व्यवहारिक अवसर प्रदान करती है। यह विद्यार्थियों के विचारों को एक दर्पण के समान परिलक्षित करती है। इस प्रकार ये पत्रिका अपने नाम को भी सार्थक सिद्ध करती है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका विद्यार्थी दर्पण का ये छठा संस्करण है जोकि महाविद्यालय के लगातार उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होने का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि हर साल की तरह, "विधार्थी दर्पण" में अंग्रेजी, हिंदी और पहाड़ी में लेख हैं। विधार्थी दर्पण का यह संस...

हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल का छात्र यश राज्य स्तरीय प्राइमरी स्तर में वालीबॉल स्पर्धा के लिए चयनित हुआ है ।

Image
  हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ भडोल का छात्र यश राज्य स्तरीय प्राइमरी स्तर में वालीबॉल स्पर्धा के लिए चयनित हुआ है । यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र यश जो की पांचवीं कक्षा में पढ़ता है रिवालसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वालीबॉल स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद उसका चयन जिला मंडी की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है इसके लिए उन्होंने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक श्री प्यार चंद राणा और ज्ञानचंद एवं लड़ भडोल जोन के समस्त शारीरिक शिक्षकों एवं अध्यापक अध्यापिका को बधाई व मुबारकबाद दी है । उन्होंने विद्यालय के कोच श्री प्यार चंद राणा की सराहना की है जिनकी बदौलत विद्यालय के छात्र यश और छात्रा संजना ने अंडर 14 वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में  अपना चयन करवाया उन्होंने इन बच्चों के अभिभावकों को भी बधाई व मुबारकबाद दी है साथ यह भी कहा कि भविष्य में इन बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक अंचल शर्मा, करतार जग्गी, प्...

लड भड़ोल) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में सत्र 2022-23 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी. टी. ए.) की आम सभा में कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

Image
(लड भड़ोल) राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल, जिला मंडी में सत्र 2022-23 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी. टी. ए.) की आम सभा में कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने स्वागत किया। इस बैठक में श्री इस्माइल खान को सर्वसम्मति से पी.टी.ए. अध्यक्ष और श्रीमती राधा देवी उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए। श्री पवन कुमार उप सचिव और श्रीमती सुनीता देवी कोषाध्यक्ष के रूप में चुने गए। इसके अतिरिक्त श्री राजेन्द्र कुमार, श्री कन्हिया लाल, श्रीमती अमिता देवी व श्रीमती मीरा देवी सदस्यों के रूप में चयनित किये गए। इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर ने अध्यापक अभिभावक संघ के गठन के महत्व को उजागर करते हुए बताया कि राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला और महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए अभिभावकों की भूमिका भी हमेशा ही महत्वपूर्ण रहती है। इन उद्देश्यों की प्राप्ति...

विधायक प्रकाश राणा ने प्रेस क्लब भवन जोगिन्दर नगर की शिलान्यास पटिका का किया अनावरण 12 सितम्बर को मुख्य मंत्री ने किया था प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास, मंडलाध्यक्ष पंकज जंबाल भी रहे मौजूद

Image
  जोगिन्दर नगर, 09 अक्तूबर- जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने आज प्रेस क्लब भवन जोगिन्दर नगर की शिलान्यास पटिका का अनावरण किया। मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने गत 12 सितम्बर को जोगिन्दर नगर प्रवास के दौरान प्रेस क्लब भवन का शिलान्यास किया था। इस भवन के निर्माण के लिये प्रथम चरण में 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस मौके पर जोगिन्दर नगर भाजपा मंडलाध्यक्ष पंकज जंबाल, महामंत्री अजय सकलानी  भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने प्रेस क्लब जोगिन्दर नगर को भवन निर्माण की बधाई देते हुए कहा कि प्रेस क्लब का अपना भवन निर्मित हो जाने से जोगिन्दर नगर के मीडिया कर्मियों को मीडिया कवरेज सहित अपनी विभिन्न तरह की गतिविधियों के संचालन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जोगिन्दर नगर में प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग काफी लंबे समय से चली आ रही थी जिसे अब वर्तमान सरकार ने अमलीजामा पहना दिया है। विधायक प्रकाश राणा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश भर में प्रेस क्लब भवनों के निर्माण के लिये धन राशि बढ़ाने का एक अहम निर्णय लिया है। जिसके तहत अब प्रेस क्लब भवन...

अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एसडीएम ने सम्मानित किये शतकवीर मतदाता 2 अक्तूबर को होगी विशेष ग्राम सभा बैठक, बीएलओ के माध्यम से बनवा सकते हैं वोट

Image
  जोगिन्दर नगर, 01 अक्तूबर- अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने आज शतकवीर मतदाताओं को उनके घर-द्वार पहुंचकर सम्मानित किया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शतकवीर वरिष्ठ नागरिकों को शाल, टोपी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में एक सौ वर्ष की आयु पूरे कर चुके कुल ऐसे 17 वरिष्ठ मतदाता हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र में शतकवीर मतदाताओं को शॉल, टोपी व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मतदान केंद्र 90 योरा में 102 वर्षीय मातो बीबी के घर पहुंचकर उन्हें शॉल, टोपी व मुख्य चुनाव आयुक्त के प्रशस्ती पत्र से सम्मानित भी किया। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त 80 वर्ष या इससे अधिक उम्र के कुल 4200 तथा 853 दिव्यांग मतदाताओं को भी स...

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढडलू के गांव जलाड में एक अधेड़ व्यक्ति 64 वर्षीय ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।

Image
  लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढडलू के गांव जलाड में एक अधेड़ व्यक्ति 64 वर्षीय ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें उपचार के लिए बैजनाथ अस्पताल ले जाया गया था।अधेड़ व्यक्ति की हालत नाजुक देखते वह बैजनाथ के अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।उपचार के दौरान घटना के 20 दिन बाद शुक्रवार को अधेड़ व्यक्ति ने टांडा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।जानकारी के मुताबिक अधेड़ व्यक्ति द्वारा 11 सितंबर को गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।वहीं स्थानीय पुलिस चौकी लडभड़ोल में मामला दर्ज कर लिया गया हैं।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  

जरूरी सूचनादिनांक 29-09-2022 को सिविल अस्पताल लड़ भड़ोल मे 18वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन सुबह 10:30बजे से 1:30बजे तक लगाई जायेगी ।

Image
  दिनांक 29-09-2022 को  सिविल अस्पताल लड़ भड़ोल मे 18वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के लोगों को कोरोना की वैक्सीन सुबह 10:30बजे से 1:30बजे तक लगाई जायेगी ।  सभी आशा अपने अपने क्षेत्र के लोगों को सूचित कर दें ।

CONGRATULATIONS!कांगड़ा बैडमिंटन फेडरेशन द्वारा आयोजित अंडर 13-15 बैडमिंटन प्रतियोगिता में लडभङोल के अटल मैहता ने जीता सिल्वर मैडल और नगरोटा के माही कुमार ने जीता गोल्ड मेडल!

Image
लडभड़ोल:-  हाल ही में कांगड़ा बैडमिंटन फेडरेशन ने अंडर-13 और अंडर -15 बैडमिंटन प्रतियोगिता 25 और 26 सितंबर 2022 को आयोजित की गई जिसमें डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अटल मेहता और धनूर पनवारा अंडर -13 का फाइनल मैच नगरोटा टीम के साथ हुआ जिसमें अटल मेहता और धनूर पनवारा ने नगरोटा टीम को पराजित कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर-13 सिंगल बैडमिंटन प्रतियोगिता में अटल मेहता और नगरोटा के माही कुमार के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इस फाइनल मुकाबले में माही ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया और अटल ने सिल्वर मेडल हासिल किया। LADBHAROLNEWS की तरफ से अटल मेहता और माही कुमार को बहुत-बहुत बधाई तथा शुभकामनाएं!  

पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक के एक पद को 30 सितम्बर तक करें आवेदन

Image
  जोगिन्दरनगर /लडभड़ोल 27 सितम्बर* -एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर के अंतर्गत तहसील लडभड़ोल के पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक (चतुर्थ श्रेणी) का एक पद भरा जाना है। इस पद के लिये इच्छुक व पात्र आवेदक अब आगामी 30 सितम्बर सायं पांच बजे तक एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में सभी दस्तावेजों सहित अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पहले आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 सितम्बर निर्धारित की गई थी। अब प्राप्त आवेदन पत्रों की 4 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक जांच की जाएगी। यह जानकारी एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने दी।

संतान दात्री माता सिमसा में प्रथम नवरात्रे में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में नवाया शीश

Image
 लडभड़ोल :- प्रसिद्ध सिमसा दात्री माता मंदिर में शरद नवरात्रों की शुरुआत सोमवार को हो गई है।आपको बता दें कि प्रथम नवरात्रे में हजारों श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया।माता सिमसा मंदिर में पुरा  दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही देखी गई।वहीं कुछ श्रद्धालु बाहर से आ रहे है। माता सिमसा संतान दात्री के नाम से प्रसिद्ध है प्रदेश ही नहीं देश के अन्य कई राज्यों सहित विदेशों में भी मां की महिमा और चमत्कार विख्यात है बता दें शरद और चैत्र नवरात्रों के दौरान दूर-दूर से निसंतान दंपतियों संतान प्राप्ति के लिए माता के चरणों में पहुंचते हैं और मान्यता के अनुसार महिलाएं माता की भक्ति में लीन होती हैं और माता के चरणों में सोई हुई महिलाओं को माता सिमसा स्वपन में संतान प्राप्ति का वरदान देती हैं अब तक हजारों की संख्या में निसंतान दंपतियों संतान प्राप्ति का सुख पा चुकी हैं शरद और चैत्र नवरात्रों के दौरान मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं यही नहीं 10 दिनों तक मंदिर कमेटी द्वारा दोनों समय का लंगर भी श्रद्धालुओं को परोसा जाता है।शारदा माता मंदि...

लडभड़ोल में एक सरकारी ठेकेदार की अज्ञात तत्वों द्वारा मिक्सर गिराने का मामला सामने आया हैं।

Image
 लडभड़ोल में एक सरकारी ठेकेदार की अज्ञात तत्वों द्वारा मिक्सर गिराने का मामला सामने आया हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकारी ठेकेदार अनिल कुमार पुत्र संसार चंद निवासी ग्वाला ने पुलिस में शनिवार को शिकायत दर्ज करावते हुए कहा कि देर रात 11:00 बजे के आसपास एक ट्रैक्टर चालक का फोन आया कि उसका मिक्सर सड़क से ढांक से गिराने की कोशिश अज्ञात तत्वों द्वारा गई।जिस पर स्थानीय ठेकेदार ने पुलिस पर शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद स्थानीय पुलिस कर्मचारियों ने जिसके आधार पर कार्यवाही करते हुए सभी सीसीटीवी कैमरे की छानबीन शुरू की और जिसके बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है,और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वोटर्स को शराब बांटी तो क्रिमिनल केस, मुख्य चुनाव अधिकारी ने निष्पक्ष चुनाव करवाने को दिए आदेश

Image
  लडभड़ोल/ जोगिंदरनगर  विधानसभा चुनावों के दौरान अगर कोई शराब व पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करता हैं, तो उस क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने कहा कि विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत धन, शराब, उपहार तथा दावत आदि के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने से रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाने चाहिएं। मनीष गर्ग गुरुवार को चुनाव व्यय निगरानी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। मनीष गर्ग ने आयकर विभाग को निर्देश दिए कि वह विधानसभा चुनाव की घोषणा होने की तिथि से प्रतिदिन नकद जब्ती रिपोर्ट मुख्य कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।उन्होंने राज्य के सभी हवाई अड्डों, मुख्य रेलवे स्टेशनों, होटलो, फार्म हाऊस आदि सहित अन्य संदिग्ध एजेंसियों, जिनका दुरुपयोग चुनाव प्रक्रिया के दौरान अवैध अथवा अघोषित नकदी को लाने ले जाने के लिए हो सकता है, पर निगरानी रखने तथा बैंकों के साथ समन्वय स्थापित कर भारी मात्रा में नकद लेन-देन पर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को राज्य पुलिस बल के साथ समन्...

पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक के एक पद के लिये आवेदन आमंत्रित आवश्यक दस्तावेजों सहित 24 सितम्बर तक करें आवेदन, 27 सितम्बर को होगी प्रार्थना पत्रों की जांच

Image
जोगिन्दर नगर, 16 सितम्बर- एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर के अंतर्गत तहसील लडभड़ोल के पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक (चतुर्थ श्रेणी) का एक पद भरा जाना है। इस पद के लिये इच्छुक व पात्र आवेदक आगामी 24 सितम्बर सायं पांच बजे तक एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में सभी दस्तावेजों सहित अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। प्राप्त आवेदन पत्रों की 27 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक जांच की जाएगी। दस्तावेजों की जांच के लिये निर्धारित तिथि के अनुसार उपस्थित न होने वाले आवेदकों के आवेदन पत्रों को रद्द कर दिया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि लड भड़ोल तहसील के तहत पटवार वृत भड़ोल में अंशकालिक श्रमिक (चतुर्थ श्रेणी) का एक पद भरा जाना है। इस पद के लिये इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों या प्रमाण पत्रों की स्वयं प्रमाणित छाया प्रतियों सहित 24 सितम्बर सायं 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। उन्होने बताया कि अंशकालिक श्रमिक के इस एक पद के लिये आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना चाहिए। साथ ही आ...

राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में जगाया राजभाषा ‘हिंदी’ का अलख

Image
 राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में जगाया राजभाषा ‘हिंदी’ का अलख राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल में ‘राष्ट्रीय हिंदी दिवस’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस उपलक्ष्य पर काव्य पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत कार्यक्रम के संयोजक प्रो. संजीव कुमार के संबोधन के साथ हुई। उन्होंने बताया कि वास्तव में भाषा जीवन का आधार है। इस परिप्रेक्ष्य में हिंदी महज एक विषय नहीं है, बल्कि एक जीवन जीने की कला है। हिन्दी के प्रयोग से हम अपनी संस्कृति को समझ कर अपने संस्कारों को और अधिक विकसित कर सकते हैं। इस आयोजन में काव्य पाठ प्रतियोगिता के अंतर्गत 12 प्रतिभागियों ने दिल को छू लेने वाली प्रस्तुतियां दी। इसके तहत सूजल भारती, बनिता व महक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इस आयोजन के दूसरे भाग में भाषण प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। भाषण प्रतियोगिता में ईशा व स्वाति संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर जबकि किरण ठाकुर व सामली ने क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने हिंदी दिवस के अवसर पर आत्मविश्वास के साथ प्रेरक व...

*जोगिन्दर नगर में 19 को होगी वाहनों की पासिंग, 20 को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम*

Image
  जोगिन्दर नगर, 13 सितम्बर-जोगिन्दर नगर में आगामी 19 सितम्बर को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 20 सितंबर को ड्राईविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी। ऑनलाइन स्लॉट प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को वेबसाइट http://www.parivahan.gov.in/parivahan  पर जाना होगा। 19 सितम्बर को होने वाले ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितम्बर को प्रात: 10 बजे से ऑनलाइन स्लॉट बुक करवा सकते हैं।