BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लडभड़ोल क्षेत्र के शिक्षण संस्थान हरि गंगा नन्दन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी पाठशाला लडभड़ोल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।


 लडभड़ोल (मिंटू शर्मा) लडभड़ोल क्षेत्र के शिक्षण संस्थान हरि गंगा नन्दन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी पाठशाला लडभड़ोल के विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2026-27 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए 8 विद्यार्थियों में से 5 ने सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।सफल विद्यार्थियों में अभि,अर्णव,आस्था,सक्षम,खुशी शामिल हैं।हरि गंगा नन्दन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी पाठशाला लडभड़ोल के एमडी प्यार चंद ने बताया कि वर्ष 1988 में स्थापित यह संस्थान लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे रहा है। पिछले शैक्षणिक सत्र 2025-26 में भी स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की थी, जिनमें से 4 का अंतिम चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष चयनित विद्यार्थियों में एंजेल,शिवांशु,त्रिशा तथा अन्य सफल विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ ने सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Comments